Explore

Search

Thursday, April 30, 2026, 9:49 pm

Thursday, April 30, 2026, 9:49 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम साहित्य विशेषांक : “शब्द मेरे साथी”, आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई

-15 अगस्त पर होगा प्रकाशन, राजस्थान के रचनाकारों से रचनाएं आमंत्रित, साहित्यकार को 1 लाख रुपए का एक वर्ष के लिए बीमा कंपनी के नियमानुसार दुर्घटना बीमा कवर दिया जाएगा। शीघ्रातिशीघ्र पंजीयन करवाने का कष्ट करें।

राइजिंग भास्कर. जोधपुर. बीकानेर
राइजिंग भास्कर डॉट कॉम द्वारा 15 अगस्त 2026 को प्रकाशित किया जाने वाला सृजनात्मक साहित्य विशेषांक “शब्द मेरे साथी” मात्र एक साझा संकलन नहीं, बल्कि रचनात्मक अभिव्यक्ति, राष्ट्रीय चेतना और समकालीन साहित्यिक विमर्श का समान अवसर प्रदान करने का माध्यम होगा। इस साझा विशेषांक का उद्देश्य प्रदेश भर के रचनाकारों को एक ऐसा सशक्त मंच प्रदान करना है, जहाँ उनके शब्द समाज, संस्कृति और राष्ट्र की आत्मा से संवाद कर सकें। यह संग्रहणीय अंक स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रकाशित होकर साहित्य और राष्ट्रभाव के बीच सेतु का कार्य करेगा।
  1. उद्देश्य और दृष्टिकोण

इस अनुपम कृति की मूल भावना “शब्द मेरे साथी” के माध्यम से यह स्थापित करना है कि शब्द केवल अभिव्यक्ति का साधन नहीं, अपितु समाज के मार्गदर्शक, संवेदनाओं के वाहक और परिवर्तन के प्रेरक सिद्ध होंगे। उक्त विशेषांक का उद्देश्य नवोदित और स्थापित दोनों रचनाकारों को समान अवसर प्रदान करना है, जहाँ वे अपने विचार, अनुभव, संवेदनाएं और दृष्टिकोण सभी से साझा कर सकें। इस अंक में साहित्य की विविध विधाओं—गद्य और पद्य—को समान रूप से समाविष्ट किया जाएगा।
  1. संरचना और प्रस्तुति

प्रत्येक चयनित रचनाकार को अधिकतम चार पृष्ठ प्रदान किए जाएंगे। इन पृष्ठों में रचनाकार अपनी पसंद के अनुसार गद्य एवं पद्य की किसी भी विधा में रचना प्रेषित कर सकते हैं। इन्ही पृष्ठों में रचनाकार का संक्षिप्त परिचय भी सम्मिलित होगा, जिससे पाठक लेखक के व्यक्तित्व और साहित्यिक यात्रा से परिचित हो सकें।
  1. रचना चयन प्रक्रिया

रचनाकारों से आग्रह है कि वे अपनी छह-सात प्रतिनिधि रचनाएं भेजें, जिनमें से श्रेष्ठतम रचनाओं का चयन किया जा सके। चयन प्रक्रिया पूरी तरह संपादक मंडल के विवेक और साहित्यिक मानकों पर आधारित होगी। चयनित रचनाएं ही संकलन में प्रकाशित की जाएंगी। संपादक मंडल के निर्णय पर किसी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जा सकेगी। सभी रचनाएं मौलिक, अप्रकाशित और अप्रसारित होनी चाहिए। प्रत्येक रचना के अंत में इस आशय की घोषणा संलग्न करना अनिवार्य है।
  1. विषयवस्तु और नैतिक दिशा-निर्देश

विशेषांक में प्रकाशित होने वाली रचनाएं राष्ट्रीय आत्मा को आहत करने वाली, धार्मिक विद्वेष फैलाने वाली या किसी भी प्रकार से विवादास्पद नहीं होनी चाहिए। रचनाओं में सकारात्मक दृष्टिकोण, सामाजिक संवेदनशीलता और रचनात्मक स्वतंत्रता का संतुलन अपेक्षित है।
  1. रचनाकार सहभागिता और अंशदान योजना

प्रत्येक चयनित रचनाकार से 2500 रुपये का अंशदान लिया जाना प्रस्तावित है। इसकी एवज में रचनाकार को एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा एक वर्ष के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा, जो उनकी सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक अभिनव पहल है। उक्त ग्रंथ  प्रकाशित होने के उपरांत प्रत्येक रचनाकार को चार प्रतियां निःशुल्क प्रदान की जाएंगी। जोधपुर से बाहर के रचनाकारों को पुस्तकें डाक द्वारा भेजी जाएंगी, जिसके लिए डाक खर्च रचनाकार को अलग से वहन करना होगा। अतिरिक्त प्रतियों की आवश्यकता होने पर रचनाकार को संग्रह के मुद्रित मूल्य की आधी राशि का भुगतान करना अपेक्षित रहेगा।
  1. दस्तावेज़ और तकनीकी मानक

रचनाकार को अपनी रचनाओं के साथ आधार कार्ड की दोनों ओर की प्रति, पैन कार्ड की प्रति और बैंक खाते का विवरण भेजना अनिवार्य है। रचनाएं हस्तलिखित या पीडीएफ प्रारूप में स्वीकार नहीं की जाएंगी। सभी रचनाएं आवश्यक रूप से यूनिकोड फॉन्ट या कृतिदेव 010 फॉन्ट में टाइप की हुई होनी चाहिए।
  1. संपादक मंडल और समन्वय

विशेषांक का संचालन एक अनुभवी और साहित्यिक दृष्टि से समृद्ध संपादक मंडल द्वारा किया जाएगा।
  • मुख्य संरक्षक : श्री एन. डी. निंबावत ‘सागर’, वरिष्ठ अधिवक्ता-राजस्थान हाईकोर्ट एवं वरिष्ठ कवि, शायर व गीतकार 
  • मुख्य संपादक : श्री श्याम गुप्ता ‘शान्त’ (वरिष्ठ साहित्यकार व व्यंग्यकार
  • संपादक : श्री दिलीप कुमार पुरोहित (पत्रकार एवं साहित्यकार)
  • उप संपादक : श्री मुकुंद व्यास (पत्रकार, बीकानेर)
  • परामर्शदात्री : श्रीमती राखी पुरोहित (साहित्यकार, पत्रकार एवं गायिका)
  1. संचार और रचना प्रेषण-व्यवस्था

रचनाएं निम्न महानुभावों के आगे लिखे उनके वाट्सएप नंबर और ईमेल आईडी पर भेजने की कृपा करें।
श्याम गुप्ता ‘शान्त’ : वाट्सएप नंबर 9828226676, ईमेल आईडी spguptajodhpur@gmail.com
दिलीप कुमार पुरोहित : वाट्सएप नंबर 9783414079, ईमेल आईडी  diliprakhai@gmail.com
राखी पुरोहित : वाट्सएप नंबर : 8302316074 (पेटीएम नंबर)
मुकुंद व्यास : वाट्सएप नंबर 9314841958, मेल आईडी mukund.vyas86@gmail.com 
  1. प्रचार एवं प्रभाव

इस विशेषांक का प्रचार राइजिंग भास्कर डॉट कॉम के डिजिटल प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया और साहित्यिक नेटवर्क के माध्यम से करने की महत्ती योजना है। उक्त साझा संकलन में अनुमानित 40 साहित्यकारों की रचनाओं का समावेश किया जाना प्रस्तावित है। संकलन लगभग 190-200 पृष्ठों का होगा। यह विशेषांक केवल साहित्यिक संकलन नहीं, बल्कि रचनाकारों, पाठकों और समाज के बीच एक जीवंत संवाद स्थापित करने का पुख्ता दस्तावेज सिद्ध होगा।
नोट : संग्रह हेतु प्रस्तावित राशि रुपए 2500 (एक मुश्त) श्रीमती राखी पुरोहित के मोबाइल नंबर 8302316074 पर पेटीएम के माध्यम से भेजें। साथ ही प्रमाण स्वरूप उसका स्क्रीन शॉट दिलीप कुमार पुरोहित को वाट्सएप नंबर 9783414079 पर भेजने का श्रम करें। 
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor