Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 9:56 am

Sunday, August 23, 2026, 9:56 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

दिव्यांग रोजगार कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जोधपुर/श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के तहत 70 महिलाओं का दिव्यांग स्वरोजगार कार्यक्रम रखा गया।

इस कार्यक्रम के अध्यक्षता द्वारा इंजीनियरिंग कम्पनी के P.A. लादुराम विश्नोई ने की। संस्था सचिव सुशीला बोहरा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए संस्थान के कार्यों से अवगत करवाया। लादुराम विश्नोई साहब ने बताया कि यह संस्था 50 सालों से बहुत ही परोपकारी कार्य कर रही है। इस प्रकार के कार्यों से दिव्यांग महिलाओं में नई ऊर्जा का संचार होता है।
कार्यक्रम में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर से सुबोध भण्डारी ने दिव्यांगों की हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर सिलाई मशीन पैर 19. सिलाई मशीन हाथ 18, आटा चक्की 05, खाना ढ़ाबा-11, चाय केबिन-07 एवं 05 दिव्यांगों को अन्य आर्थिक मदद की गई, इसके साथ-साथ 4 व्हील चेयर, 1 ट्राई साईकिल का वितरण किया गया। संस्था की उपाध्यक्ष अनीता मेहता ने अपने उद्बोधन में कहा हमारी संस्था का उद्देश्य महिला दिव्यांगों को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना ताकि वह अपनी आर्थिक जीविकापार्जन आसानी से कर सके। आज 70 महिलाओं को स्वरोजगार देते हुए अत्यंत गोरवान्वित महसूस हो रहा l सुचेता कानूनगो, ललिता संचेती, परियोजना अधिकारी भंवर कंवर, सरोज कंवर, सुमेर सिंह, पप्पाराम, शमा परवीन, कांता तोमर, श्रीराम्, पूजा ढडा इत्यादि ने अपनी उपस्थिति व् सहयोग दिया ।कार्यक्रम के अन्त में संस्थान उपाध्यक्षता अनीता मेहता ने कार्यक्रम के बारे में सारगर्भित विवेचन करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor