शिव वर्मा. जोधपुर
आज झालामंड चौराहा स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर आश्रम में गुप्त नवरात्र समापन पर कन्या पूजन का कार्यक्रम पूज्य गुरुदेव भुवनेश पुरी जी महाराज (अलख निरंजन अखाड़ा) के पावन सानिध्य में (कन्या पूजन) संपूर्ण किया गया,इस अवसर पर माता देवी स्वरूप सभी कन्याओं के तिलक कर एवं चरण धोकर,साथ में चुनरी ओढ़ाकर,, माल्यार्पण सहित पूर्ण विधि विधान से आहुति सहित कन्या पूजन किया गया ,, इस कार्यक्रम में भीमसागर सरपंच भंवर सिंह भाटी,,ठाकुर मोहन सिंह सोलंकी,, शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के डायरेक्टर अशोक झालामंड,, ओमप्रकाश प्रजापत,, भाजपा उपाध्यक्ष थाना राम प्रजापत ,, ज्योति प्रजापत,, नीतू प्रजापत,,भीकू दास सहित गणमान्य कन्या पूजन कार्यक्रम में उपस्थित थे ! इस अवसर पर पूज्य गुरुदेव के पावन सानिध्य में कन्या पूजन सहित प्रसादी का आयोजन भी किया गया !




