Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 7:02 am

Thursday, July 9, 2026, 7:02 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

श्री राम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां शुरू

राखी पुरोहित. जोधपुर 
अन्तराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन जोधपुर जिला इकाई द्वारा श्री राम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह 2026 जो 22 फरवरी 2026 को होने जा रहा है उसमें जिला अध्यक्ष राजेन्द्र राठी द्वारा कन्या दान हेतु 71000.00 रूपय देने की घोषणा की गई.

जिला महामन्त्री आनन्द प्रकाश गुप्ता व निर्मला गुप्ता द्वारा 24 सूट वर के लिए जिससे सभी वर की एक रूपता बनी रहे, 24 बन्देज की साडिया सुशीला गुप्ता द्वारा, 24 गैस् चुल्हे स्टील के दो बर्नर वाले प्रेमप्रकाश, धीरज गुप्ता द्वारा,24 दूल्हन के लिए कुर्ती दीपक मीनल गुप्ता द्वारा, डाँ वी के बाडमेरा की तरफ से 5 लीटर के प्रेस्सर कुकर 24 नग , निर्मला शर्मा द्वारा थाली कटोरी सैट 24 नग, महिला अध्यक्ष अनिता मेहता द्वारा स्टील के टीन 24 नग व 11 साडिया। उपाध्यक्ष सन्तोष मेहता द्वारा 13 सांडिया शादी के लिए श्री राम जानकी सर्वजातीय सामुहिक विवाह के महामन्त्री वरुण धनाड़िया अशोक अग्रवाल, अध्यक्ष सेवा भारती समिति को सेवा भारती समिति कार्यलय मे सुपुर्द किये गये. अध्यक्ष राजेन्द्र राठी, महामन्त्री आनन्द प्रकाश गुप्ता ने बताया कि अन्तराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल द्वारा सामुहिक विवाह में वधुओ के लिए 24 डाईनिग सैट स्टील के देने की जानकारी दी गई. युवा सह सचिव दीपक गुप्ता ने बताया कि शीध्र ओर भी वैश्य समाज सदस्यो द्वारा विभिन्न घरेलु सामान देने की घोषणा की जायेगी.

उपरोक्त सेवा कार्य मे अध्यक्ष राजेन्द राठी, महामन्त्री आनन्द प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष विवेक सिंघवी, महिला अध्यक्ष अनीता मेहता, कार्यकारणी सदस्य निर्मला गुप्ता, डाँ वी के बाडमेरा, पार्वती बाडमेरा, युवा सहसचिव दीपक गुप्ता, सेवा भारती के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, मोहन लाल करवा व डाँ गोविन्द किशोर खेतावत उपस्थित रहे.

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor