Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:04 am

Thursday, July 9, 2026, 6:04 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

शिव निंबेश्वर गौ चिकित्सालय झालामंड गोशाला में पौधरोपण किया, टीनशेड वार्ड का उद्घाटन

राखी पुरोहित. जोधपुर 

शिव निंबेश्वर गौ चिकित्सालय झालामंड गोशाला में पौधरोपण और टीनशैड वार्ड का उद्घाटन किया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। गोशाला में रविवार को विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिव निंबेश्वर गो चिकित्सालय के व्यवस्थापक गो भक्त दयालराम चकेणिया ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था। इसमें समाजसेवियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया

कार्यक्रम के तहत दर्जनों छायादार और औषधीय पौधे लगाए गए। पौधरोपण के साथ-साथ गोसेवा भी की गई, जिससे लोगों को सेवा, करुणा और पुण्य का भाव जागृत हुआ। आयोजन के दौरान उपस्थित समाजसेवियों ने कहा कि वृक्ष और गोमाता दोनों ही भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं। इनकी सेवा से समाज और प्रकृति दोनों का कल्याण होता है। सभी ने पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल पौधे लगाना था, बल्कि ग्रामीणों को यह संदेश देना भी था कि पर्यावरण की रक्षा करना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि गोशाला परिसर को हराभरा और स्वच्छ बनाया जा सके। इस कार्य मे झालामंड ठिकाना ठाकुर राघवेंद्र प्रताप सिंह, थाना अधिकारी (SHO) दिलीप खदाव, विवेक विहार थाना, व (SHO) थाना अधिकारी तेजकरण कुड़ी थाना, श्री श्रीयादे माता पावन धाम अध्यक्ष गोभगत दयालराम प्रजापत,
सुरेश नागोरी, रामचंद्र रुणटिया, महेंद्र कुमार, जोगाराम एनिया, दशरथ प्रजापत, नरेश कुमावत, प्रतीक सिंह, चारण प्रदीप, समस्त गोभक्त, भामाशाह ( तारा फाउंडेशन रणवेन्द्र प्रताप सिंह प्रान्त अध्यक्ष जोधपुर आदि मौजूद थे। चिकित्सालय मे डॉक्टर युवराज सिंह, डॉक्टर दिनेश भादरू, महेंद्र गोयल, हनुमान प्रजापत, बद्रीराम नागोरी, छेलाराम हरकिया आदि ने सहयोग किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor