Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:46 am

Sunday, August 23, 2026, 7:46 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

मनेरगा में बदलाव पर शिक्षक प्रकोष्ठ कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

केडी इसरानी. स्वतंत्र पत्रकार. जोधपुर 

जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. संजय गौड़ ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदोरिया आह्वान पर प्रदेश भर में मनरेगा में छेड़छाड़ को रोकने और मनरेगा में किए गए बदलाव को वापस लेने के लिए जिला कलेक्टर के मार्फत राष्ट्रपति को ज्ञापन दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज शिक्षक प्रकोष्ठ कांग्रेस दक्षिण के अध्यक्ष मोहम्मद रफ़ रफीक खान के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन में मांग की गई कि केंद्र सरकार द्वारा पारित मनरेगा में किए गए बदलावों को वापस लिए जाए और मनरेगा का नाम नहीं बदलकर यथावत रखने की मांग की गई और कहां गया कि यह योजना गरीब और कमजोर वर्ग के गांव में रहने वाले लोगों के लिए रोजगार का एक वरदान है और इसमें इस प्रकार की छेड़छाड़ करना उनके साथ अन्याय होगा। वर्तमान में इसका प्रारूप चेंज किया गया है, जिसमें बजट का 40% आवंटन राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाना है। इस तरह के नियमों से राज्य सरकार जिनकी आय इतनी नहीं हैं, वहां पर इन योजनाओं पर काफी फर्क पड़ेगा। इस अवसर पर शिक्षक प्रकोष्ठ कांग्रेस दक्षिण के सादिक मियां पठान, मोहम्मद रईस पठान, होशियार सिंह डूडी, डॉक्टर निजामुद्दीन और मांगीलाल बिश्नोई उपस्थित रहे। यह जानकारी जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. संजय गौड़ ने दी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor