Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:39 am

Thursday, July 9, 2026, 2:39 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

काव्य-कलश की 13वीं मासिक गोष्ठी में कविजनों की दिलकश रचनाओं ने फिजाओं में घोला इंद्रधनुषी रंग

लगभग ढाई घंटे तक अनवरत चली गोष्ठी में नगर के उन्नीस उदीयमान एवं वरिष्ठ कवियों, कवियत्रियों एवं शायरों ने पूरे जोशो-खरोश से बढ़-चढ़कर भाग लिया।

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

साहित्य के उन्नयन को समर्पित संस्था “काव्य-कलश” की 13वीं मासिक काव्य गोष्ठी संस्था के पावटा स्थित कार्यालय में जाने-माने कवि, साहित्यकार व आकाशवाणी बीकानेर के पूर्व वरिष्ठ उदघोषक प्रमोद कुमार शर्मा की अध्यक्षता एवं प्रसिद्ध गीतकार दिनेश सिंदल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। लगभग ढाई घंटे तक अनवरत चली गोष्ठी में नगर के उन्नीस उदीयमान एवं वरिष्ठ कवियों, कवियत्रियों एवं शायरों ने पूरे जोशो-खरोश से बढ़-चढ़कर भाग लिया। संस्था के उपाध्यक्ष अशफ़ाक अहमद फौजदार ने अतिथियों व आगंतुक कविजनों का स्वागत-सम्मान किया। कार्यक्रम का मनोरंजक संचालन सिद्धहस्त एंकर व कवि राजेन्द्र खींवसरा ने किया।

संस्था सचिव श्याम गुप्ता ‘शान्त’ ने कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथि कवि प्रमोद कुमार शर्मा के कृतित्व और उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्रमोद शर्मा के अभिन्न मित्र व कवि राजेश मोहता ने प्रमोद शर्मा के आरंभिक जीवन के संघर्ष और निजी प्रसंगों को विस्तार से बताया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दिनेश सिंदल के अनूठे गीत व अतिथि कवि प्रमोद शर्मा की विविध रंगी कविताएं रहीं।

कार्यक्रम में अशफाक अहमद फौजदार, एडवोकेट एन.डी. निंबावत, दीपा परिहार, पर्यावरणविद प्रदीप शर्मा, डॉ. विपिन बिहारी गोयल, राजेश मोहता, पत्रकार व लेखक मिश्रीलाल पंवार, डॉ. तृप्ति गोस्वामी ‘काव्यांशी’, पंकज ‘बिंदास’, हंसराज ‘हंसा’, डॉ. नीलम व्यास ‘स्वयंसिद्धा, डी.के.पुरोहित, जुगल किशोर सारस्वत, ममता गहलोत, नन्दलाल भाटी व हिमांशु लोहाटी ने दिलकश रचनाओं से फिजाओं में इंद्रधनुषी रंग भर दिया और सभी विषयों पर काव्य-रस की गंगा बहाकर माहौल में ताजगी और ठंडक घोल दी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor