Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:55 am

Sunday, August 23, 2026, 5:55 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर के गोबिन्द करमचंदानी की कहानी ’’टारीअ ता टुटल’’ प्रथम

सिन्धी अकादमी द्वारा कहानी आलेख प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

केडी इसरानी. स्वतंत्र पत्रकार. जयपुर

राजस्थान सिन्धी अकादमी द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में आयोजित अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कहानी आलेख प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए हैं।

अकादमी प्रशासक एवं जयपुर संभागीय आयुक्त श्रीमती पूनम ने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर जोधपुर के गोबिन्द करमचंदानी की कहाणी ’’टारीअ ता टुटल’’ ने प्रथम, राजकोट के गुरदास आहूजा की कहाणी ’’पंदरहां डींह’’ एवं जयपुर के रमेश रंगानी की कहाणी ’’पहिंजा परावा, परावा पहिंजा’’ ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान एवं जयपुर की डा.माला कैलाश की कहानी ’’इंसानियत मरी रही आहे’’ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

इसी प्रकार राज्य स्तर पर जयपुर की मोनिका पंजवानी की कहाणी ’’आखिरी फुलको’’ ने प्रथम, कोटा के किशन रतनानी की कहाणी ’’फूलन देवी’’ ने द्वितीय तथा जयपुर के गोपाल की कहाणी ’’अंग्रेज नुंह ऐं सिन्धियत’’ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

अकादमी सचिव डॉ.रजनीश हर्ष ने बताया कि नवोदित लेखकों की अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता में कोटा की वीनम रतनानी की कहानी ’’बहिराणो’’ ने प्रथम, टोंक की भारती आसवानी की कहाणी ’’गुणनि जी सु´ाणप’’ ने द्वितीय, जयपुर के चित्रेश रिझवानी की कहाणी ’’फैसिलो’’ एवं अजमेर की गीता गोकलानी की कहानी ’’ओधरि’’ ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

पुरस्कारों के अन्तर्गत अखिल भारतीय स्तर पर क्रमशः 5000/-, 4000/- एवं 3000/- तथा राज्य स्तर पर क्रमशः 3000/- 2500/- एवं 2000/- की नगद राशि प्रदान की जायेगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor