Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 5:26 am

Thursday, July 9, 2026, 5:26 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

मारवाड़ प्रेस क्लब द्वारा किया गया विभिन्न कमेटियों का गठन

एडवाइजरी बोर्ड का गठन करने के अलावा 7 अलग-अलग कमेटियों का किया गया गठन, पत्रकार हितों में कार्य करने का कार्यकारिणी की बैठक में दोहराया संकल्प

शिव वर्मा. जोधपुर 

पश्चिमी राजस्थान के प्रमुख पत्रकार संगठन मारवाड़ प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारों की समस्याओं को और मजबूत तरीके से उठाने के लिए वरिष्ठ और योग्य पत्रकारों को विभिन्न प्रकार के दायित्व सौपने के उद्देश्य से मारवाड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव गौड़ की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित कर सर्व समिति से लिए गए निर्णय के अनुसार एक एडवाइजरी बोर्ड और 7 अलग-अलग कमेटियों के गठन का निर्णय लेकर वरिष्ठ, योग्य और युवा पत्रकारों को स्थान दिया गया है.
मारवाड़ प्रेस क्लब के सचिव चंद्र शेखर व्यास ने बताया कि,मारवाड़ प्रेस क्लब द्वारा पत्रकार हितों को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए एडवाइजरी बोर्ड का गठन किया गया है। इसके साथ ही संगठन की कार्यकारिणी बैठक में 7 अलग-अलग कमेटियों का भी गठन कर वरिष्ठ एवं योग्य पत्रकारों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं। अध्यक्ष राजीव गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में उपाध्यक्ष इम्तियाज अहमद, कोषाध्यक्ष मनोज गिरी, संगठन सचिव विक्रम दत्त,संयुक्त सचिव ललित सिंह बडगूजर,मनीष दाधीच कार्यकारिणी सदस्य ललित परिहार, गिरीश शर्मा, सुनील दत्त जितेंद्र दवे और माधव सिंह मेहरू मौजूद रहे.बैठक में यह संकल्प दोहराया गया कि पश्चिमी राजस्थान के सभी जिलों में निवासरत पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और कल्याण के लिए मारवाड़ प्रेस क्लब निरंतर सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा। संगठन का उद्देश्य अनुभवी पत्रकारों की सेवाओं और अनुभव का लाभ लेते हुए पत्रकारों से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी ढंग से कार्य करना है, ताकि पत्रकार हितों को मजबूत आधार मिल सके। 11 फरवरी को राजस्थान सरकार के पेश किए जाने वाले बजट में भी विभिन मांगे रखने का निर्णय लिया गया.
मारवाड़ प्रेस क्लब के सचिव चंद्रशेखर व्यास ने बताया कि, मारवाड़ प्रेस क्लब द्वारा संगठनात्मक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। एडवाइजरी बोर्ड में वरिष्ठ पत्रकार ललित परिहार, सुनील दत्त, शिव वर्मा, डॉ. एम. इकबाल, नंदकिशोर शाह, राजेश शर्मा, प्रदीप जोशी, दिलीप कुमार पुरोहित एवं प्रहलाद बजाज को शामिल किया गया है। अधिस्वीकरण समिति के अध्यक्ष पत्रकार मनोज शर्मा बनाए गए हैं, जिनके साथ सदस्य के रूप में महेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, पारस शर्मा एवं सत्येंद्र सिंह राजपुरोहित रहेंगे। अनुशासन समिति की जिम्मेदारी वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट आर.एस. थापा को अध्यक्ष के रूप में सौंपी गई है, जिनके साथ हरिकिशन शर्मा, कमल पुरोहित, जितेंद्र दवे एवं आशुतोष दाधीच सदस्य होंगे। इवेंट समिति के अध्यक्ष मोहित हेड़ा होंगे तथा ईश्वर सिंह उदावत, सुमेर सिंह चूंडावत,मोहम्मद साजिद एवं धर्मेंद्र सिंह सोलंकी सदस्य रहेंगे। चुनाव समिति के अध्यक्ष गिरीश शर्मा नियुक्त किए गए हैं, जिनके साथ लक्षित दवे, हर्षित जोशी, निश्चल सोलंकी एवं कृष्णा गौड़ सदस्य होंगे। आई-कार्ड समिति की कमान माधो सिंह मेहरू को अध्यक्ष के रूप में दी गई है, जिनके साथ बसंती परमार, निखिल परमार, गुलाम मोहम्मद एवं जितेंद्र परिहार सदस्य रहेंगे। पत्रकार समस्या समाधान समिति के अध्यक्ष सुरेश खटनवालिया होंगे तथा सदस्य के रूप में रंजन दहिया, बहादुर सिंह, दीपक सिंह निर्वाण एवं कैलाश चौहान कार्य करेंगे। सोशल मीडिया समिति के अध्यक्ष अफरोज़ पठान बनाए गए हैं, जिनके साथ दीक्षित परिहार, नवनीत सांखी, नावेद खान एवं महेंद्र सिंह सदस्य रहेंगे, जबकि लीगल एडवाइजर के रूप में योगेंद्र शर्मा को नियुक्त किया गया है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor