Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:46 am

Sunday, August 23, 2026, 7:46 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया आज शाम को जोधपुर में

विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

केडी इसरानी. स्वतंत्र पत्रकार. जोधपुर

पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक शगुलाब चंद कटारिया आज गुरुवार, 5 फरवरी को जोधपुर आएंगे। वे अपराह्न 4.30 बजे जोधपुर सर्किट हाउस पहुंचेंगे तथा सायं 5 बजे काजरी, जोधपुर में आयोजित ज्ञानवर्धक सार्वजनिक संवाद कार्यक्रम एवं जीवन रक्षक एम्बुलेंस सेवाओं की उन्नत शुरुआत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगे। इसके पश्चात सायं 7 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम वहीं करेंगे।

शुक्रवार, 6 फरवरी को प्रातः 10.10 बजे वे आदर्श विद्या मंदिर, जोधपुर में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात दोपहर 1.10 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे तथा अपराह्न 3.40 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचकर अपराह्न 4 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor