Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:46 am

Sunday, August 23, 2026, 8:46 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

मरुधरा टैक्स बार एवं आईटीएटी बार द्वारा यूनियन बजट पर वेबिनार आयोजित

केडी इसरानी. स्वतंत्र पत्रकार. जोधपुर 

मरुधरा टैक्स बार एवं आईटीएटी बार के संयुक्त तत्वावधान में यूनियन बजट को लेकर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार में बजट से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जो बीकानेर, लाडनूं, अजमेर, दिल्ली, बालोतरा, जालौर, जोधपुर, जयपुर, गुड़गांव, सांचौर, मेड़ता, मकराना, बाड़मेर, जैसलमेर, सिरोही, गंगानगर, आदि सहित विभिन्न स्थानों से जुड़े।

वेबिनार की शुरुआत अध्यक्ष पी. एम. चोपड़ा द्वारा सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए की गई। इसके पश्चात अनिल जैन ने यूनियन बजट को विस्तार से समझाया वह माइक्रोइकोनॉमिक्स पे बात की और इस साल के बजट की सराहना की। सीए अंकित सोमानी ने भी बजट से संबंधित डायरेक्ट टैक्स महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। एडवोकेट प्रेरणा चोपड़ा ने इनडायरेक्ट टैक्स से जुड़े विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में सीए पीयूष चोपड़ा ने आई-विदुर से संबंधित जानकारी साझा की। अंत में अध्यक्ष कॉन्फ्रेंस समिति मरुधरा टैक्स बार एसोसिएशन वेस्टर्न राजस्थान के अनिल जैन ने आभार प्रकट किया।

वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और प्रतिभागियों ने इसे ज्ञानवर्धक बताया। अध्यक्ष पीएम चोपड़ा कहना है मरुधरा टैक्स बार एसोसिएशन वेस्टर्न राजस्थान प्रतिमाह एक वेबिनार आयोजित करेगा व प्रती कक्वार्टर एक सेमिनार आयोजित करेगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor