Explore

Search

Saturday, April 18, 2026, 6:27 pm

Saturday, April 18, 2026, 6:27 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

थाईलैंड की राजकुमारी प्रिंसेस सिरिवन्नावरी नारिरताना राजकन्या 8 से 10 फरवरी तक जोधपुर प्रवास पर

पुलिस आयुक्त ने रॉयल थाई एम्बेसी के प्रतिनिधिमंडल के साथ सुरक्षा व प्रोटोकॉल व्यवस्थाओं की समीक्षा की
अंतरराष्ट्रीय अतिथि की यात्रा को लेकर सुरक्षा, यातायात एवं समन्वय पर विशेष जोर

शिव वर्मा. जोधपुर 

थाईलैंड की राजकुमारी प्रिंसेस सिरिवन्नावरी नारिरताना राजकन्या 8 से 10 फरवरी तक जोधपुर प्रवास पर रहेंगी। उनके प्रस्तावित प्रवास को लेकर पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश ने शुक्रवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में रॉयल थाई एम्बेसी के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर यात्रा से जुड़ी समस्त तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक के दौरान राजकुमारी के प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, प्रोटोकॉल पालन, रूट चार्ट, ठहराव स्थलों तथा भ्रमण कार्यक्रम से जुड़े सभी पहलुओं पर संबंधित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई।

राजकुमारी अपने जोधपुर प्रवास के दौरान मेहरानगढ़ किला, उम्मेद भवन पैलेस, जसवंत थड़ा सहित अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों का अवलोकन करेंगी। इन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने तथा अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बैठक के दौरान पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश ने निर्देश दिए कि राजकुमारी के सम्पूर्ण प्रवास के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर आपसी समन्वय बनाए रखा जाए, ताकि वीवीआईपी विजिट सुचारू रूप से सम्पन्न हो सके। उन्होंने भ्रमण मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और आमजन को न्यूनतम असुविधा हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही प्रोटोकॉल से संबंधित समस्त दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने, कार्यक्रम स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं पूर्व से सुनिश्चित रखने को कहा।

बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक श्री हरेंद्र कुमार, जेडीए सचिव श्रीमती चंचल वर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (द्वितीय) सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं रॉयल थाई एम्बेसी का प्रतिनिधिमंडल उपस्थित रहा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor