Explore

Search

Sunday, April 19, 2026, 5:19 am

Sunday, April 19, 2026, 5:19 am

LATEST NEWS
Lifestyle

जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापूर्ति 10 फरवरी को बन्द रहेगी

शिव वर्मा. जोधपुर 

ग्रीष्म ऋतु के लिए जल भंडारण एवं जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस, पाइप लाइनों के अति आवश्यक रख रखाव व सफाई के लिए 10 फरवरी को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापूर्ति बन्द रहेगी।

अतः जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 10 फरवरी को होने वाली जलापूर्ति 11 फरवरी को तथा 11 फरवरी को होने वाली जलापूर्ति 12 फरवरी को की जावेगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर वृत्त जोधपुर के अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र मेहता ने बताया कि झालामण्ड एव तख्तसागर फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रो में 10 फरवरी को सुबह 10ः00 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 11 फरवरी को की जाने वाली जलापूर्ति 12 फरवरी को एवं 12 फरवरी को की जाने वाली जलापूर्ति 13 फरवरी को होगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor