Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:39 am

Thursday, July 9, 2026, 2:39 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

हुनरमंद महिलाओं को मिला विपणन का सशक्त मंच

जोधपुर संभाग स्तरीय अमृता हाट का भव्य समापन

शिव वर्मा. जोधपुर

प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों में कार्यरत महिला स्वयं सहायता समूहों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा उनके उत्पादों की बिक्री एवं विपणन को विभागीय स्तर पर समुचित समर्थन प्रदान करने के उद्देश्य से संभाग स्तर पर आयोजित दशम अमृता हाट का आयोजन 01 से 07 फरवरी 2026 तक अरबन हाट परिसर, पाली रोड, जोधपुर में किया गया। सात दिवसीय अमृता हाट का समापन समारोह 07 फरवरी, शनिवार को किया गया ।

समापन समारोह दशरथ कुमार सोलंकी, अतिरिक्त निदेशक स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग, जोधपुर के मुख्य आतिथ्य एवं सान्निध्य में आयोजित किया गया। उपनिदेशक महिला अधिकारिता फरसाराम विश्नोई ने बताया कि अमृता हाट हुनरमंद महिलाओं को उनके उत्पादों की पहचान बनाने के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध करवाता है। इसके अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामग्री के प्रदर्शन एवं विपणन के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से आए महिला स्वयं सहायता समूहों की 75 से अधिक स्टॉल्स लगाई गईं।

निःशुल्क सुविधाओं के साथ 38.56 लाख रुपये की रिकॉर्ड बिक्री

उन्होंने बताया कि मेले में भाग लेने वाली महिला स्वयं सहायता समूह सदस्यों को विभाग की ओर से निःशुल्क स्टॉल, आवासीय व्यवस्था, भोजन एवं यात्रा भत्ता उपलब्ध करवाया गया। अमृता हाट के अंतिम दिन शनिवार को हस्तनिर्मित उत्पादों की खरीददारी को लेकर आमजन में विशेष उत्साह देखने को मिला। मेले की सात दिवसीय अवधि में कुल लगभग 38.56 लाख रुपये के हस्तनिर्मित उत्पादों की बिक्री दर्ज की गई।

लक्की ड्रॉ योजना के विजेताओं को मिला प्रोत्साहन

हाट में प्रतिदिन न्यूनतम 500 रुपये की खरीददारी पर लक्की ड्रॉ योजना संचालित की गई। शुक्रवार को खोले गए लक्की ड्रॉ में क्रमशः कविता प्रथम, शमिनी द्वितीय एवं प्रियंका तृतीय विजेता रहीं, जिन्हें विभाग द्वारा निःशुल्क खरीददारी करवाई गई।

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने साझा किए अनुभव

समापन समारोह में सुपरवाइजर महिला अधिकारिता, ब्लॉक बावड़ी, श्रीमती नीतू सिंह ने अमृता हाट आयोजन की अवधि के दौरान जोधपुर के समस्त प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा मेले में पधारकर की गई खरीददारी के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा अमृता हाट से जुड़े अपने अनुभव साझा किए गए।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor