Explore

Search

Saturday, April 18, 2026, 4:53 pm

Saturday, April 18, 2026, 4:53 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

शहर जिला कांग्रेस की भावी कार्यकारिणी को किस प्रकार बनाया जाए…इसको लेकर मंथन

जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी कि मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया

केडी इसरानी. स्वतंत्र पत्रकार. जोधपुर 

जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉक्टर संजय गौड़ ने बताया कि आज जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में शहर जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार वर्मा की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में किया गया ।

वंदे मातरम गीत के साथ मीटिंग को आरंभ किया गया। तत्पश्चात संगठन महासचिव कुश गहलोत द्वारा मासिक रिपोर्ट का वाचन किया गया, जिसमें जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा किए गए कार्यक्रमों का ब्यौरा बताया गया। ओमकार वर्मा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देशन में संगठन को जो भी कार्य दिए जा रहे हैं उन्हें पूरी जिम्मेदारी के साथ पूर्ण किया जा रहा है और आम जनता से जुड़े हुए मुद्दों और समस्याओं को जनता के बीच जन आंदोलन के रूप में कर रही है। सरकार द्वारा जिन योजनाओं पर कुठाराघात किया जा रहा है। उन योजनाओं को पुनः शुरू करवाने के लिए और रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए सरकार के ऊपर पूरा दबाव बनाए हुए हैं और यह सारे कार्य आम जनता से जुड़े हुए हैं और कांग्रेस पार्टी पुरी जिम्मेदारी के साथ कर रही है। साथ ही ओमकार वर्मा ने भविष्य में गठित होने वाली शहर जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी को किस प्रकार से बनाया जाए। इसके ऊपर भी गहन मंथन किया गया क्योंकि अब यह कार्यकारणी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के दिशा निर्देशानुसार बनाई जाएगी।

साथ ही आम कार्यकर्ताओं ने इसके बारे में अपने सुझाव साझा किए। इस मासिक बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों मंडल अध्यक्षों ने भी अपने विचार साझा किये। आने वाले नगर निगम चुनाव को मध्दै नजर रखते हुए अपने-अपने वार्डों में एस आई आर प्रक्रिया और वोटर लिस्टों का पुनरीक्षण कार्यक्रम किस प्रकार से हुआ है इस पर भी मंथन किया गया। मासिक बैठक में पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी पूर्व राज्य मंत्री रमेश बोराणा पूर्व महापौर कुंती देवड़ा पूर्व विधायक मनीषा पंवार, पूर्व विधायक प्रत्याशी सुपारस भंडारी, पूर्व जिला अध्यक्ष सलीम खान, ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल हटवाल, अख्तर खान सिंधी, ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, धनपत गुर्जर, राजा बाबू कल्ला, लियाकत अली रंगरेज, हरेंद्र सिंह राठौड़, प्रीतम शर्मा, योगेश गहलोत, नारायण कृष्ण मुथा, सुरेश सागर, दानिश फौजदार, अरशद चौहान, चंद्र प्रकाश आसेरी, इलियास मोहम्मद, फरजाना चौहान, शबनम खान, स्नेहलता गज्जा, महेंद्र मेवाड़ा, रुबीना खान, दिव्या गहलोत आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor