Explore

Search

Thursday, April 16, 2026, 2:18 am

Thursday, April 16, 2026, 2:18 am

LATEST NEWS
Lifestyle

ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ में महाशिवरात्रि एवं रजत जयंती समारोह 13 से 15 फरवरी तक मनाया जाएगा

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

9783414079 diliprakhai@gmail.com

ब्रह्म सावित्री वेद विद्यापीठ पुष्कर न्यास में महाशिवरात्रि एवं रजत जयंती समारोह 13 से 15 फरवरी तक मनाया जाएगा। कार्यक्रम तपोनिष्ठ राष्ट्रसंत परम पूज्य स्वामी श्री गोविंददेव गिरि जी महाराज के सान्निध्य में मनाया जाएगा। गौरतलब है कि स्वामी गोविंददेव गिरि जी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास अयोध्या के कोषाध्यक्ष और श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास मथुरा के उपाध्यक्ष हैं।

तीन दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा :

 13 फरवरी : सुबह 6 से 8 बजे- सहस्रधारा रुद्राभिषेक मुख्य यजमान श्री सुधांशु जी अग्रवाल मुंबई द्वारा। सुबह 8 से 9:30 बजे-रुद्र महायज्ञ मुख्य यजमान द्वारा। सुबह 9:30 से 12:30 बजे- वेद यात्रा। अपराह्न 3 से 4 बजे- धन पाठी छात्रों का दीक्षांत समारोह। अपराह्न 4 से 6 बजे- परम पूज्य स्वामीजी के मुखारविंद से प्रवचन। शाम 6:30 से 7 बजे : महाआरती। सुबह 8 से रात 10 बजे- अन्य यजमानों द्वारा रुद्राभिषेक एवं रुद्रयज्ञ।

14 फरवरी : सुबह 6 से 8 बजे- सहस्रधारा रुद्राभिषेक मुख्य यजमान श्री राधाकृष्ण जी कांगटा, जयपुर द्वारा। सुबह 8:30 से 10 बजे : रुद्र महायज्ञ मुख्य यजमान द्वारा। सुबह 10 से 12 बजे- पूर्व छात्र संगोष्ठी। अपराह्न 3:30 से 6 बजे : वार्षिक उत्सव एवं प्रवचन। शाम 6:30 से 7 बजे- महाआरती। सुबह 8 से रात्रि 10 बजे- अन्य यजमानों द्वारा रुद्राभिषेक एवं रुद्रयज्ञ।

15 फरवरी : सुबह 6 से 8 बजे- मुख्य यजमान श्री ज्योति जी माहेश्वरी जयपुर द्वारा सहस्रधारा रुद्राभिषेक। सुबह 8:30 से 10 बजे- रुद्र महायज्ञ मुख्य यजमान द्वारा। पूर्वाह्न 9:30 से 12 बजे- रुद्रा महायज्ञ की पूर्णाहुति। अपराह्न 3:30 से 6 बजे- परम पूज्य स्वामीजी के मुखारविंद से प्रवचन। शाम 6:30 से 7 बजे- महाआरती। रात्रि 10-1 बजे- परम पूज्य स्वामीजी के कर कमलों द्वारा शिवरात्रि महारुद्राभिषेक।

पावन सान्निध्य : जगद्गुरु श्री श्रीजी महाराज, श्री निम्बाकाचार्य पीठाधीश्वर, सलेमावाद। परम पूज्य योगऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज हरिद्वार। परमपूज्य गोवत्स श्री राधाकृष्ण जी महाराज जोधपुर। मुख्य अतिथि : महामहिम श्री हरिभाऊ किसनराव जी बागड़े, महामहिम राज्यपाल राजस्थान। श्री भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री राजस्थान। श्री वासुदेव देवनानी, अध्यक्ष विधानसभा, राजस्थान सरकार जयपुर। श्री भागीरथ चौधरी, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री, भारत सरकार दिल्ली। श्री सुरेश रावत, जल संसाधन मंत्री, राजस्थान सरकार, जयपुर।

अनुष्ठान में सहयोग राशि इस प्रकार है

वेद विद्यापीठ में विराजमान श्री महामृत्युंजय भगवान के सान्निध्य में लघुरुद्राभिषेक, महारुद्राभिषेक एवं अन्यान्य रूा, अनुष्ठान अत्यंत पुण्यप्रद एवं लाभदायक होते हैं। शिवरात्रि के महापर्व पर तीनों दिन विभिन्न कालावधि में विभिन्न अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। आप सभी अवश्यक लाभ लेवें। सहयोग राशि इस प्रकार है-

रुद्राभिषेक/रुद्र हवन : 13 व 14 फरवरी- 15 हजार रुपए। 15 फरवरी 25 हजार रुपए। विद्यार्थी भोजन 15 हजार रुपए। विद्यार्थी अल्पहार- 7100 रुपए। दत्तक योजना- 21 हजार रुपए।

ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ पुष्कर न्यास की कार्यकारिणी : संरक्षक- पद्मश्री श्री रामेश्वरलाल जी काबरा। न्यासीगण : श्री आनंद राठी- अध्यक्ष, श्री रामअवतार जाजू- उपाध्यक्ष, श्री संदीप झंवर-सचिव, श्री अशोक कालानी- कोषाध्यक्ष, श्री अरुण अग्रवाल- सह सचिव, विनीत सर्राफ, भंवरलाल सोनी, त्रिभुवन काबरा, अशोक सोनी, ज्योति माहेश्वरी, मनोह लड्‌ढा, कैलाश बियाणी, गोविंद माहेश्वरी, नवनीत सोमानी, रामरतन भूतड़ा, अजीत अग्रवाल। संपर्क- कृष्ण कुमार त्रिवेदी- 9414000689 रामकरण गुरुजी- 9724196172 ललित धूत- 90822153186 तरुण कुमार 8824663992

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor