Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:16 am

Sunday, August 23, 2026, 7:16 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

झालामंड में सर्व हिंदू समाज का भव्य एवं दिव्य विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित

शिव वर्मा. जोधपुर 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100वीं शताब्दी वर्ष पर आज झालामंड जोधपुर स्थित लव गार्डन में संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य एवं दिव्य आयोजन पूज्य संत ज्ञान स्वरूपआनंद अक्रिय जी महाराज एवं पूज्य संत श्री गोविंद बल्लभ दास जी महाराज श्रीपति धाम ,नंदनवन सिरोही,, एवं श्री प्रेम हरि जी महाराज ,,श्री ओंकार गिरी जी महाराज एवं भाजपा नेता खेताराम प्रजापत के संयोजन में सम्मेलन का सफल आयोजन हुआ ,,इस अवसर पर लूणी विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रतिनिधि अशोक पटेल ,,संघ के सह संपर्क प्रमुख योगेंद्र जी भाई साहब ,, शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के पूर्व निदेशक अशोक झालामंड ,, संघ के नगर कार्यवाह रूप सिंह जी,, श्री श्रीयादे माता पावन धाम के अध्यक्ष दयाल राम प्रजापत ,,सहित कहीं वरिष्ठ जन सम्मेलन में उपस्थित रहे,, सम्मेलन में श्रीपति धाम के पूज्य गोविंद बल्लभ दास जी महाराज ने संबोधित करते हुए हिंदू एकता पर जोर दिया एवं जात-पात को आपस में खत्म कर,,उच्च नीच को खत्म करके, समस्त सर्व हिंदू समाज को एक मंच पर ,एक जाजम पर आने की बात कही ,,

सम्मेलन में वक्ताओं ने बांग्लादेश जैसे देशों में हो रहे हिंदू अत्याचारों पर भी चर्चा की, एवं इस पर खेद व्यक्त किया,, वक्ताओं ने कहा कि आगामी भविष्य में अगर हिंदू समाज भारत में एक नहीं हुआ तो ,हिंदू समाज पर भी खतरा उत्पन्न हो सकता है,, जो समस्त हिंदू समाज खंड-खंड रूप से विभक्त होकर अलग-अलग बटा हुआ है ,,उसको एक साथ आने की जरूरत है ,,इसे हिंदू समाज का उद्धार और उत्थान होगा !
सफल सम्मेलन के आयोजन में बड़ी संख्या में युवा एवं महिलाओं की भागीदारी रही,, महिलाएं कलश यात्रा लेकर व्यास पीठ सभा स्थल तक पहुंची,,अंत में सम्मेलन के संयोजक खेताराम प्रजापत लव कुश ने सभी का हार्दिक आभार प्रकट किया.

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor