Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:27 am

Sunday, August 23, 2026, 5:27 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सात दिवसीय मांग पत्र को लेकर संयुक्त महासंघ ने किया संकल्प सिद्धि एवं सद्बुद्धि यज्ञ

केडी इसरानी. स्वतंत्र पत्रकार. जोधपुर 

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला मुख्यालय जोधपुर पर 8 फरवरी को दोपहर 11 बजे महासंघ द्वारा संकल्प सिद्धि एवं सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया।

महासंघ के जिला अध्यक्ष शंभूसिंह सिंह मेड़तिया ने बताया कि 12 जनवरी की सफल एवं ऐतिहासिक चेतावनी महारैली के बाद आन्दोलन के आगामी चरणों में आज रविवार 8 फरवरी को जिला मुख्यालय चूरू पर सदबुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। महासंघ आन्दोलन के 7 मुख्य संकल्प है और यज्ञ में प्रत्येक संकल्प की सामूहिक उचारण करते हुए आहुति दी गई।

ये है सात सूत्री मांगें : 

1. पदोन्नति विसंगति दूर करवाना।

2. 8, 16, 24, 32 वर्ष की सेवा पर चयनित वेतनमान लागू करवाना।

3. वेतन विसंगति दूर करवाना एवं केंद्र के पे लेवल के समान वेतनमान स्वीकृत करवाना।

4. पुरानी पेंशन योजना की सुरक्षा सुनिश्चित करना।

5.संविदा एवं मानदेय कार्मिकों का नियमितीकरण करवाना।

6.पारदर्शी स्थानांतरण नीति जारी करवाना एवं तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण करवाना।

7.विभिन्न विभागों, निगम, बोर्ड को समाप्त कर किया जा रहे निजीकरण को बंद करवाना, कर्मचारियों के मान सम्मान एवं स्वाभिमान की सुरक्षा सुनिश्चित करना।

यज्ञ में दी आहुतियां :

आज आयोजित इस यज्ञ में शारीरिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हापूराम चौधरी, कर्मचारी नेता रविन्द्र गहलोत, जवरीलाल आर्य, मालाराम डूडी, लाबूराम चौधरी, विक्रम सिंह बँवरला, जसराज सागर, कैलाश सुथार आदि नेताओं ने आहुतिया दी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor