Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:37 am

Sunday, August 23, 2026, 6:37 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

नवोदय सबरंग साहित्य परिषद की गोष्ठी में 2 घंटे तक बही काव्य सलिला

राखी पुरोहित. जोधपुर 

“नवोदय सबरंग साहित्य परिषद” के बैनर तले आयोजित संगोष्ठी में 2 घंटे तक काव्य सलिला प्रवाहित हुई। संगीत व साहित्य का अनूठा संगम देखने को मिला। संगोष्ठी संस्था के इनकम टैक्स कॉलोनी, पावटा स्थित कार्यालय में आयोजित हुई। नगर के तेरह कवियों, कवयित्रियों, गायकों और कलाकारों ने ओजपूर्ण कविता, शायरी और संगीत के सुर बिखेरकर वातावरण को सुरमई बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती अनुराधा अडवानी ने श्रध्देय एनके मेहता की कविता के अंश पढ़कर किया। शायर असरार ‘आहिल’, श्याम गुप्ता ‘शान्त’, डॉ. तृप्ति गोस्वामी ‘काव्यांशी’, हंसराज ‘हंसा’, पत्रकार व भजन-गायक पंकज ‘बिंदास’, नीलम व्यास ‘स्वयंसिद्धा’, जुगल किशोर सारस्वत, नन्दलाल भाटी व नरेन्द्र जांगिड़ ने बेहतरीन रचनाएं पढ़ीं। हिमांशु लाहोटी व देवी सिंह भी श्रोताओं में मौजूद रहे। कर्नल सुरेश श्रीमाली की संगीतमय गजल-गायकी की सबने भरपूर सराहना की। कार्यक्रम का सफल संचालन एंकर व कवि राजेन्द्र खींवसरा ने तथा आगंतुक कवियों का धन्यवाद संस्था के सचिव व शायर अशफ़ाक अहमद फौजदार ने किया। कला-साधकों की आवभगत और पुरअसर मेजबानी संस्था की अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा अडवानी ने की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor