Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:16 am

Sunday, August 23, 2026, 7:16 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्याम सिंह राठौर के निधन से लेखाकर्मियों एवं कर्मचारी संगठनों में शोक की लहर

भगवान पंवार. जोधपुर 

कर्मचारी नेता एवं राजस्थान अकाउंटेंट्स एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह राठौर के निधन से लेखाकर्मियों एवं कर्मचारी संगठनों में शोक की लहर छा गई। राजस्थान अकाउंटेंट्स एसोसिएशन के तीन बार प्रदेश अध्यक्ष रहे एवं कर्मचारी नेता श्याम सिंह राठौर के निधन से राजस्थान के लेखाकर्मियों एवं कर्मचारी संगठनों में शोक की लहर छा गई। राठौर तीन बार राजस्थान अकाउंटेंट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रहे एवं कई कर्मचारी आंदोलनों की अगवाई की है। राठौर कई दिनों से बीमार थे जिनका दिनांक 10 फरबरी को प्रातः निधन हो गया। राजस्थान अकाउंटेंट्स एसोसिएशन के कैलाशचंद सेन एवं बजरंग सिंह ने बताया कि श्याम सिंह राठौर एक समर्पित एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते थे एवं अपने ओजस्वी वाणी एवं तार्किक विचार के कारण न केवल लेखाकर्मियों बल्कि अन्य कर्मचारी संगठनों में भी लोकप्रिय थे।

राठौर के साथ संगठन में काम करने वाले एवं कर्मचारी आंदोलन में उनके सान्निध्य में कार्य करने वाले कैलाश चंद सेन, बजरंग सिंह, जयमल सिंह माली, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केवल चंद गहलोत, मोहन लाल प्रजापत, राजेंद्र चौधरी, आर एस गहलोत आदि कर्मचारी नेताओं ने उनके संघर्ष एवं नेतृत्व के किस्से सुनाते हुए बताया कि वर्ष 1999-2000 की ऐतिहासिक हड़ताल में राज्य सरकार द्वारा आंदोलन में दमनकारी नीति अपनाते हुए रेशमा लागू कर कर्मचारी नेताओं को जेलों में डाल दिया था, लेकिन श्याम सिंह राठौर ने पुलिस से बचते हुए जयपुर में रहकर आंदोलन का नेतृत्व किया । उसी अवधि में उनकी पुत्री का विवाह था, जिसकी तैयारियां भी स्थानीय लेखाकर्मियों ने की तथा शादी के तीन चार दिन पहले हड़ताल समाप्ति होने पर ही जोधपुर आए। राठौर के निधन पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उमरदराज पठान भीलवाड़ा, भानु स्वरूप गोस्वामी जयपुर, सोमनाथ शर्मा भरतपुर, दिनेश जैन कोटा, दिनेश गर्ग जयपुर, प्रदीप फौजदार जयपुर, अशोक शर्मा सूरत गढ़ आदि कर्मचारी नेताओं के साथ वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष लाल चंद यादव, जोधपुर जिला अध्यक्ष सूरज डूडी इत्यादि ने राठौर के निधन को राजस्थान अकाउंटेंट्स एसोसिएशन एवं कर्मचारी संगठनों को अपूरणीय क्षति बताते अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक व्यक्त किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor