Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 7:33 am

Thursday, July 9, 2026, 7:33 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

दादू संप्रदाय आचार्य के पदार्पण पर हुआ आदर सत्कार, संत शीतलदास का 21वां बरसी महोत्सव 18 फरवरी को

पंकज जांगिड़. जोधपुर

कुपड़ावास पौ धाम के महंत पीराराम महाराज के शिष्य श्री श्री 108 शीतलदास महाराज का 21वां बरसी महोत्सव 18 फरवरी, रविवार को चांदणा भाखर, ज्योति नगर स्थित दादू कुटिया द्वितीय में संत समागम के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा।

कुटिया के संत सत्यराम दास ने बताया कि इस अवसर पर प्रात: 5 बजे से वाणीजी पाठ, दोपहर 12 बजे से सत्संग व प्रवचन तथा शाम 4 बजे आरती व आरती के पश्चात पंगत प्रसादी का आयोजन होगा। इस दौरान आखेली पौ धाम के महंत रामनिवास महाराज, कुपड़ावास पौ धाम के महंत सज्जनदास, रामदासजी का टांका संभाड़िया के महंत सुंदरदास सहित अनेक साधु-संत व श्रद्धालु शामिल होंगे। संत सत्यराम दास ने बताया कि दादू संप्रदाय नरेणा धाम के आचार्य प्रवर श्री श्री 1008 ओमप्रकाश दास का जोधपुर में निजी समारोह में शामिल होने के दौरान दादू कुटिया द्वितीय, चादणा भाखर जोधपुर में पदार्पण हुआ जिनका श्रद्धालुओं द्वारा बधावणा व मंगल गीतों के साथ आदर सत्कार किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor