Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 9:16 am

Sunday, August 23, 2026, 9:16 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री देवनारायण भगवान का 1112वां जयंती महोत्सव श्रद्धापूर्वक व हर्षोल्लास से मनाया, 11 मनमोहक झांकियों सहित निकाली शोभायात्रा व भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

पंकज जांगिड़. जोधपुर

राजस्थान के लोकदेवता, भगवान विष्णु के अवतार और गुर्जर समाज के आराध्य देव श्री देवनारायण भगवान का 1112वां जयंती महोत्सव माघ मास शुक्ल पक्ष की छठ गुरुवार को रातानाडा स्थित श्री देवनारायण भगवान मंदिर में मंदिर समिति सदस्यों व गुर्जर समाज द्वारा श्रद्धापूर्वक व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें शहर विधायक अतुल भंसाली, पार्षद सावित्री गुर्जर, पूर्व पार्षद फताराम धांगड़, मंदिर भोपाजी शिवकरण बोकण सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।

मंदिर समिति सदस्य मुलाराम फारक ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक फूलमंडली व रोशनी से सजाया गया तथा देव-प्रतिमाओं का मनोरम श्रृंगार किया गया। सुबह मंदिर में ध्वजारोहण हुआ। तत्पश्चात केके काॅलोनी, भगत की कोठी, रातानाडा स्थित मंदिरों सहित विभिन्न क्षेत्रों से 11 मनमोहक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो कि शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रातानाडा मंदिर पहुंची जहां मंदिर समिति द्वारा भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में भक्तों ने जमकर नृत्य किया। भगवान के दर्शनार्थ मंदिर में दिनभर भक्तों की रेलमपेल रही। भक्त अपने घरों से खीर-चुरमा का प्रसाद लेकर आए। मंदिर सेवक रामप्रसाद महाराज द्वारा संध्याआरती के पश्चात भगवान को खीर-चुरमा का भोग लगाया गया और भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान भजन संध्या का भी आयोजन हुआ, जिसमें पंकज जांगिड़ एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस मौके मंदिर समिति सदस्य बाबुलाल हाकला, राजेंद्र कटारिया, बलविरेंद्र भडाणा, किशनलाल कालश, महेश धाभाई, मुकेश कटारिया, शंकरलाल डोई, हरीश नागड़ी, राहूल बजाड़, नवयुवक मंडल सहित समाजबंधु व आनेक भक्त उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor