Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:30 am

Sunday, August 23, 2026, 6:30 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सार समाचार : केडी इसरानी. स्वतंत्र पत्रकार

बालोतरा: पेयजल संकट से परेशान बुजुर्ग टंकी पर चढ़ा, ग्रामीणों का प्रदर्शन

बालोतरा के आसोतरा क्षेत्र में पेयजल किल्लत से नाराज एक बुजुर्ग टंकी पर चढ़ गया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और टंकी के नीचे सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित होकर प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही, जिससे लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में विधायक और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रशासन मौके पर पहुंचकर समझाइश में जुटा है

बड़ा हादसा, शराब समझकर तरल पिया, 3 महिलाओं समेत 4 की मौत

भीलवाड़ा जिले में गंगापुर थाना क्षेत्र के आलोली गांव में एक शादी समारोह में काम करके अपने घर पर लौटने के बाद एक तरल पदार्थ पी लेने के बाद 3 महिलाओं सहित चार जनों की दु:खद मौत हो गई। तीन दिन पहले एक शादी समारोह में बर्तन साफ करने का ठेका लिया था। काम खत्म होने के बाद, वे वहां मौजूद बर्तन धोने के केमिकल (तरल पदार्थ) को गलती से शराब समझकर अपने साथ घर ले आए। घर पहुंचकर जब इन्होंने उस पदार्थ का सेवन किया, तो सबकी तबीयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में इन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां रतन पिता मसरिया कंजर, निवासी माधोपुर, सुशीला देवी और जमनी देवी पत्नी शंकर कंजर ने गंगापुर अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं चौथी महिला बदामी देवी कंजर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भीलवाड़ा जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

भोपालगढ़ : देवतड़ा गांव में वृद्धा से लूटपात कर मौत के घात उतारा

भोपालगढ़ के देवातड़ा गांव में गंगासिंह सिसोदिया के घर मे घुसे बदमाशो ने उनकी 74 वर्षीय पत्नी के साथ लूटपाट कर उनको मौत के घाट उतार दिया। मर्डर की सूचना मिलते ही आसपास के गांवो से लोगो का पहुचना जारी है। लोगो मे भारी आक्रोश है।  2 महीनों में दो लूटपाट की घटनाएं घटित हो चुकी है।

अवैध डोडा पोस्त की तस्करी के खिलाफ ANTF टीम की कार्रवाई

डोडा पोस्त से भरी लग्जरी गाड़ी बरामद की गई है। एक आरोपी दिनेश ऊर्फ नेनाराम पुत्र सूजाराम निवासी सरनाड़ा पुलिस थाना डांगियावास को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने टीम पर अचानक फायरिंग की। बचाव में ANTF टीम ने भी फायरिंग की।  घटना में भुट्टाराम पुत्र विरमाराम की बांगड़ अस्पताल में मौत हाे गई। पुलिस के आला अधिकारी एवं टीम प्रभारी सूरजभान सिंह मौके पर मौजूद थे। MOB टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor