Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:00 am

Sunday, October 18, 2026, 9:00 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापूर्ति 17 फरवरी को बन्द रहेगी

शिव वर्मा. जोधपुर 

जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस, पाईप लाईनों के अति आवश्यक रख रखाव व सफाई के लिये 17 फरवरी को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापुर्ति बन्द रहेगी ।

अतः जोधपुर शहर के कायलाना, चैपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 17 फरवरी को होने वाली जलापूर्ति 18 फरवरी को तथा 18 फरवरी को होने वाली जलापूर्ति 19 फरवरी को की जावेगी।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर वृत जोधपुर के अधीक्षण झालामण्ड एव तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर,एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रो में 17 फरवरी को सुबह 10ः00 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 18 फरवरी को की जाने वाली जलापूर्ति 19 फरवरी को एवं 19 फरवरी को की जाने वाली जलापूर्ति 20 फरवरी को होगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor