Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:56 am

Sunday, August 23, 2026, 5:56 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सेक्रेट स्पिरिट : संगीत की स्वरलहरियों ने आत्मिक सुकून से आह्लादित किया

भोर की किरणों के साथ जसवंत थड़ा पर मांगणियार व लोक गायिका अनीता डांगी ने भक्ति व लोकगीतों से समां बांधा 

शिव वर्मा. जोधपुर

सेक्रेट स्पिरिट फेस्टिवल के दूसरे दिन शनिवार को मेहरानगढ़ दुर्ग में संगीत की स्वर लहरियां गूंजती रही। जसवंत थड़ा से प्रातः हुई भक्ति व लोकगीत की शुरुआत। मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल (से.नि.) अजय सिंह शेखावत ने बताया कि जसवंत थड़ा पर प्रात 7ः00 बजे सूर्याेदय से पूर्व भोर की पहली किरणों के साथ लोक गायक मांगणियार बी.के. खान, मुस्ताक खान, फकीर खान, जावेद खान, अशरफ खान, जलाल खान, मोदी खान व आले खान ने भक्ति गीत ‘‘राम नाम रटना जी, राम नाम रटना जी‘‘, ‘‘चें चें करती चिड़िया बोले, कौवा बोल्या काला रे‘‘, ‘‘जागो जागो, मारे किशन कन्हैया जागो, अनीता डांगी किशनगढ़ के पणिहारी जी हैलो मिरगा नैणी जी हेलो, बायरिया बाजे रे, धीमो मंदरो बाजे रे बायरिया‘‘ कदे नी आवो नी रसिया मारे देस‘‘ आदि की लय, ताल वाद्य यंत्रों के साथ शानदार प्रस्तुति देकर देसी-विदेशी दर्शकों की तालियां बटोरी।

राव जोधा डिजर्ट पार्क में नेचर वॉक व वर्कशाप

जसवन्त थड़ा के पास स्थित राव जोधा डेजर्ट रॉक पार्क में हर्षवर्धन सिंह रावटी के निर्देशन में नेचर वॉक आयोजित किया गया जिससे देसी-विदेशी पर्यटकों को वहां स्थित प्रकृति व वनस्पति खेजड़ी, बजरदंत, प्लास, थोर, कुम्बटिया, रोहिडा, केर व अन्य के बारे में जानकारी दी गई। जसवन्त थड़ा देवकुंड व आसपास स्थित विभिन्न प्रजाति की बडर््स नोईल सावलर, सावलर, लेसरा विसलिंग डक, लिटिल ग्रीप सिकरा, कैसटल व बोनालिंग इगल के बारे में बताया गया। इसके साथ ही जसवन्त थड़ा पर ही नेचर वर्कशॉप आयोजित की गई जिसमें एमलतास, सहजन की छाल, पलाश के फूल, झाल के फल व फूल बनाने के बारे में हर्षवर्धन सिंह रावटी, डेंजल, सेवान्तिका भंडारी ने जानकारी दी।

चौकेलाव गार्डन में घूमंतु आवाजें-कच्छ परंपरा की रही धूम

चौकेलाव गार्डन में रबारी व राजस्थान के मांगणियार व लंगा कच्छ की सूफी और भक्ति परंपरा की प्रस्तुतियों से संगीत को नए रूप में प्रस्तुत किया। इसमें प्रमुख कलाकार अब्दुल इस्माईल जाट, मूसा पाडा, एसिक रयमा, फैजान लंगा, अमन लंगा, अयाज लंगा, जासूब लंगा, अरब लंगा, मेहरुद्दीन लंगा व भंवरु खान शामिल थे।

लंगा लोक कलाकारों कि शानदार लोकगीतों की प्रस्तुतियां

चौकेलाव गार्डन में लंगा कलाकारों बरकत खान, अहसान खान, सरदार खान, सदीक खान, जाकिर खान, मंजूर खान ने राईका, आधा डूंगरिया, केसरिया हजारी गुल रो फूल ने दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया, जोरदार वाहवाही मिली। अनेक बाल लंगा कलाकारों ने बेहतर प्रस्तुति दी। लोक वाद्य यंत्रों के माध्यम से दर्शक रोमांचित हुए।

राव जोधा डेजर्ट रॉक पार्क में सनसेट कंसर्ट

प्रसिद्ध सारंगी वादक जोधपुर के सबीर खान ने राव जोधा डेजर्ट रॉक पार्क में सनसेट कंसर्ट में सारंगीवादन कर दर्शकों की वाहवाही प्राप्त की।

असम का माजुली नृत्य

सांय को जनाना ड्योढ़ी कोर्ट यार्ड में आयोजित सांयकालीन मुख्य प्रोग्राम में असम का माजुली नृत्य की प्रस्तुति हुई। वहीं सिल्क एवं बम्बो ने चाइनीज कोर्ट म्यूजिक चीनी कलाकार लिंगलिंग यू, वेनकी गु, क्लेमेट जैनी दी केटियासडी सांता मारिया व ध्रपद कला कार्यक्रम में भजन, अनाइस ओविवरास, पेल्वा नाइक, एफरोन लोपेज व दारा खान, जावेद खान, एसीन खान लंगा की जुगलबंदी की प्रस्तुति रही, वही जनाना ड्योढ़ी कोर्ट यार्ड में अरबी से भारतीय तार तक कार्यक्रम में भारतीय राग व अरबी मकाम जुगलबंदी में ट्यूनिशिया के मशहूर वायलिन वादक जींद जौरी, बैंगलोर के वायलिन वादक नबी सुब्रमण्यम व गिटार वादक कोणार्क रेड्डी की जुगलबंदी रही, वही रात्रि में मैन स्टेज कार्यक्रम आफ्टर पार्टी में नगीब शानबेहजादेह व राजस्थान के लोक कलाकार मुस्तफा खान की संगीतमय जोड़ी ने दर्शकों को रोमांचित किया। 15 फरवरी को सेक्रेड स्पिरिट फेस्टिवल का समापन जसवन्त थड़ा पर पंजाब की सूफी गायिका रजिया सुल्तान की प्रस्तुति से होगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor