रोप स्किपिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की वार्षिक बैठक एवं 4 वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न
राखी पुरोहित. जोधपुर
रोप स्किपिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की वार्षिक बैठक एवं नई कार्यकारिणी के चुनाव राजधानी दिल्ली में 13 14 फरवरी 2026 को संपन्न हुए। नई कार्यकारिणी चुनाव में अध्यक्ष डॉ. रविदत्त गौड़, उपाध्यक्ष प्रवीण मैढ़, महासचिव निर्देश शर्मा एवं कोषाध्यक्ष तरसीम शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए।
राजस्थान रोप स्किपिंग एसोसिएशन के सचिव अजीत सिंह को राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण मैढ़ ने बताया कि वर्तमान में रोप स्किपिंग विश्वविद्यालय, सीबीएसई, केंद्रीय विद्यालय एवं नवोदय विद्यालय संगठन में मान्यता प्राप्त खेल है, परंतु राजस्थान माध्यमिक शिक्षा में यह खेल अभी जुड़ा हुआ नहीं है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में इसे नियमित एवं मान्यता प्राप्त खेल के रूप में स्वीकृति प्रदान करवाना हमारा प्रथम लक्ष्य रहेगा।
रोप स्किपिंग एसोसिएशन राजस्थान के सचिव अजीत सिंह ने बताया कि रस्सीकूद पूरे शरीर की शारीरिक क्षमता में वृद्धि करती है। आपको निरोग रखती है और दिन भर नई ऊर्जा एवं स्फूर्ति का संचार करती है। अजीत सिंह ने बताया कि वर्ष 2026 की RSFI नेशनल प्रतियोगिता धारवाड़ कर्नाटक में अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाएगी। नेशनल प्रतियोगिता से पूर्व जिला एवं राज्य स्तर पर विभिन्न वर्गों में प्रतियोगिता आयोजित होगी। ग्रीष्म अवकाश में महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों हेतु दो दिवसीय शिविर एवं कोच एवं जज का प्रशिक्षण हेतु तीन दिवसीय शिविर राजस्थान के विभिन्न शहरों में आयोजित किए जाएंगे।










