Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:12 am

Sunday, August 23, 2026, 7:12 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

शहंशाह ए मौसिकी ओपी नैय्यर के गीत-संगीत पर आधारित गीताजंलि “तुमसा नहीं देखा” 1 मार्च को

केडी इसरानी. स्वतंत्र पत्रकार. जोधपुर 

द सोल ऑफ़ म्यूजिक की ओर से आगामी 1 मार्च 2026 को योगीराज डॉ. कन्हैयालाल कल्ला की 26 वीं पुण्यतिथि तथा उनकी 111 वीं जन्मशताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर शहंशाह ए मौसिकी ओ. पी. नैय्यर के गीत संगीत पर आधारित गीतांजलि “तुमसा नहीं देखा” की प्रस्तुति की जाएगी।

कार्यक्रम के प्रस्तुतकर्ता प्रमोद सिंघल ने बताया कि राजज्योतिषी पंडित कैलाश जोशी के मार्गनिर्देशन में यह स्वरांजली पिछली एक शताब्दी से भारतीय फ़िल्म जगत में लीक से हटकर अपने गीत संगीत से देश की हर पीढ़ी को लुभाने वाले ओ पी नैय्यर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। गीत संगीत की दुनिया में पहली बार नए नए प्रयोग करने वाले मेलोडी किंग ओ पी नैय्यर को 1955 की हिट फिल्म नया दौर के लिए फिल्म फेयर अवार्ड मिला। वहीं आर पार, सी आई डी, मिस्टर एंड मिसेज 55, फ़िर वही दिल लाया हूं, मेरे सनम, ये रात फ़िर न आएगी, एक मुसाफ़िर एक हसीना, प्राण जाय पर वचन न जाए तथा सम्बन्ध जैसी हर फिल्म के गीत संगीत आज भी लोगों के दिल में ज़िंदा हैं।

प्रधान संरक्षक गिरीश माथुर ने बताया कि ओ पी नैय्यर की गीतांजलि तुमसा नहीं देखा के लिए संगीत निर्देशक जगदीश हर्ष और सहायक डॉ. माधव प्रसाद बोहरा के साथ कुलदीप भाटी, आनंद, आशीष सोनी, आनंद, नेहा हर्ष बोड़ा, अर्पिता सोनी, प्रियंका सिद्धप,आकाश जुगल किशोर मधुर स्वर देंगे। उन्होंने बताया कि 1 मार्च को शाम 6.30 पर होने वाला यह कार्यक्रम हाईकोर्ट रोड स्थित आरटीडीसी घूमर के बैंक्वेट हॉल में होगा। इसकी सभी आवश्यक तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी गई हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor