Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:12 am

Sunday, August 23, 2026, 7:12 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

महाशिवरात्रि 15 को : शनिवार को मेंहदी की रस्म हुई, दोपहर में मायरा भरा, शाम को संगीत का कार्यक्रम हुआ

केडी इसरानी. स्वतंत्र पत्रकार. जोधपुर 

शिव बारात महोत्सव समिति सरदारपुरा प्रखंड व महादेव विवाह महोत्सव समिति की ओर से तीन दिवसीय महादेव वैवाहिक कार्यक्रम शुक्रवार को सुबह भूतनाथ महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक के साथ शुरू हुआ। संयोजक संजय अग्रवाल ने बताया कि सुबह सुबह भूतनाथ में महाकाल और माता पार्वती के विग्रह का 11 पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार से समिति द्वारा रुद्राभिषेक किया गया और नव पोशाक पहना कर आरती की गई

महादेव ने जैसा कि पहली बार माता को जंगल में मयूर पंख की पोशाक बना कर दी। वैसी ही मयूर पंख से बनी विशेष पोशाक पहना आरती की गई । पंडित राजेश दवे के सान्निध्य में लग्न लिखने का कार्य सम्पन्न हुआ। समिति की महिला संयोजक उषा अग्रवाल, अंतिमा बंसल और जसवंती ओझा सहित महिलाओं ने पीले वस्त्र पहन शाम को दूल्हा बने बाबा महाकाल को हल्दी लगाई और
मंगल गीत गाती हुई महिलाओं ने हल्दी लगाते हुए मारवाड़ी परम्परा रिति रिवाज से हरिया बिखेरा गया। महिलाएं हल्दी लगाते हुए हंसी ठिठोली भी करती रही ।

समिति महामंत्री धनराज प्रजापत ने बताया कि शाम को सिद्धेश्वर ब्यावला मण्डली द्वारा संगीतमय ब्यावला वाचन किया गया और विवाह बधाई गीत गाए गए। शनिवार सुबह मेंहदी लगाएंगी जाएगी और दोपहर मायरा भरा जाएगा। रुद्राभिषेक में प्रखंड के दीपेश भाटी, कार्तिक लिंबा, सुमित मावर, अजय सियोटा, अंकित मालवीय, शुभम प्रजापत साहिल सहित कार्यकर्ता ने पंचामृत रुद्राभिषेक किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor