Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:27 am

Sunday, October 18, 2026, 10:27 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

देवनानी ने महाशिवरात्रि पर्व की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

केडी इसरानी. स्वतंत्र पत्रकार. जयपुर

राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। देवनानी ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।

देवनानी ने कहा कि महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना का महान पर्व है, जो हमें आत्मसंयम, तप, त्याग और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह पर्व आध्यात्मिक जागरण, श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव समस्त सृष्टि के कल्याणकारी एवं संहारक रूप में पूजनीय हैं। महाशिवरात्रि का यह पावन दिन हमें समाज में समरसता, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे इस पावन पर्व को श्रद्धा, उत्साह और अनुशासन के साथ मनाएं तथा सामाजिक एकता और भाईचारे को और मजबूत करें।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor