Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 3:26 am

Thursday, July 9, 2026, 3:26 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

सार समाचार : केडी इसरानी-स्वतंत्र पत्रकार

अवैध हथियार तस्करो के विरुद्ध जोधपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जोधपुर। पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश के निर्देश पर विवेक विहार थानाधिकारी दिलीप खदाव ने कार्यवाही की है। पुलिस उपायुक्त विनीत बंसल के निर्देशन में विवेक विहार थाना पुलिस की विशेष टीम ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, एक मैग्जीन, 6 जिंदा कारतूस और चोरी की एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस ने पाबूपूरा भाटान, लूणी निवासी राकेश विश्नोई और लालकी, रोहट जिला पाली निवासी राजूराम चौधरी को गिरफ्तार किया है। चोरी की बुलेट बाईक से पिस्तौल की नोक पर राहगीरों को लूटने की फिराक में थे आरोपीगण। मोगड़ा से राजपुरिया जाने वाली रोड पर दबिश देकर की कार्रवाई की गई। संगठित अपराध और आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज हुआ है । आरोपीगण से अवैध पिस्टल, कारतूस और चोरी की बाइक के खरीद–फरोख्त नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है।

जालोर: सांचौर चितलवाना पुलिस की ‘ऑपेरशन प्रहार” के तहत कार्रवाई

डावल की सरहद में एक रहवासी घर मे दबिश दी गई। साढ़े पांच किलो डोडा पोस्त व 129 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सुखराम बिश्नोई निवासी डावल को गिरफ्तार किया गया है। चितलवाना थानधिकारी रवि मीणा (आरपीएस प्रशिक्षु) के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई की है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor