Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:37 am

Sunday, August 23, 2026, 6:37 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

समाजसेवी निरूपा पटवा ने प्रदर्शनी को सराहा

आवर लेडी ऑफ पिलर कॉन्वेंट स्कूल, जोधपुर में विज्ञान, गणित एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

राखी पुरोहित. जोधपुर 

आवर लेडी ऑफ पिलर कॉन्वेंट स्कूल में 14 फरवरी को विज्ञान, गणित एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में नर्सरी से कक्षा 12 तक के लगभग 300 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेविका निरूपा पटवा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या Sr. Mayuri ने की तथा प्रबंधक Sr. Yovanna की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान के कार्यशील मॉडल, गणित के रोचक एवं नवाचारी प्रकल्प तथा कला की सृजनात्मक कलाकृतियाँ प्रस्तुत कीं। विज्ञान अनुभाग में पर्यावरण संरक्षण, सौर ऊर्जा और नवीन तकनीकों से संबंधित मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। गणित अनुभाग में तार्किक पहेलियाँ, चार्ट और गणितीय खेलों के माध्यम से विषय को सरल एवं मनोरंजक रूप में प्रस्तुत किया गया। कला अनुभाग में सुंदर पेंटिंग्स, हस्तशिल्प एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों और आत्मविश्वास की सराहना की तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन की प्रशंसा की। मुख्य अतिथि समाज सेविका निरूपा पटवा ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम एवं नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं स्मरणीय सिद्ध हुई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor