Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:43 am

Sunday, October 18, 2026, 9:43 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

महाशिवरात्रि पर हुआ रूद्र अभिषेक एवं विशेष श्रृंगार

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

महाशिवरात्रि के अवसर पर रातानाडा ओल्ड केंषस के सामने स्थित श्री पीपलेश्वर महादेव मन्दिर में मंदिर के महंत श्रीधरगिरी महाराज के सान्निध्य में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मंदिर सेवक पंडित शिवसागर शास्त्री व पंडित रघुवर दास द्वारा रूद्र अभिषेक एवं भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया गया। प्रातःकाल से ही मन्दिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और “हर हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

वेद मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से रूद्र अभिषेक सम्पन्न हुआ, तत्पश्चात भगवान शिव का आकर्षक फूलों एवं भस्म से श्रृंगार किया गया। साथ ही भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor