प्रदेश में 17 फरवरी से एक बार फिर बदलेगा मौसम
जयपुर। मौसम विभाग ने जयपुर-बीकानेर संभाग में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 17 और 18 फरवरी को एक वेस्टर्न डिर्स्टबेंस एक्टिव होगा। मौसम विभाग के अनुसार इसके असर से जयपुर, बीकानेर संभाग में बादल छा सकते हैं। पश्चिम विक्षोभ से कहीं- कहीं हल्की बारिश भी हो सकता है। वहीं शेखावाटी अंचल में सुबह-शाम ही सर्दी का असर बरकरार रहेगा। बाकि राज्य के शहरों में दिन गर्म होने शुरू हो गए हैं। सबसे सबसे ज्यादा सर्द इलाका फतेहपुर में 4.5 डिग्री पर पहुंचा पारा,। इसके अलावा सीकर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज। जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, बीकानेर, चूरू, नागौर, चित्तौड़गढ़, जालौर, लूणकरणसर, पाली और डूंगरपुर में भी दिन में रही गर्मी। फरवरी में ही अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री के बीच पहुंचा।
नई दिल्ली: बलूच लिबरेशन आर्मी ने 7 पाकिस्तानी सैनिकों को पकड़ा, रिहाई के लिए दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
नई दिल्ली। बलूच लिबरेशन आर्मी ने दावा किया है कि उसने ‘ऑपरेशन हेरोफ’ के दूसरे चरण में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के जवानों को पकड़ा है. बीएलए ने कहा है कि उसके पास 7 पाकिस्तानी सैनिक हैं और अगर कैदी अदला-बदली शुरू नहीं हुई तो एक हफ्ते के भीतर उन्हें मौत की सजा दी जा सकती है. हालांकि, अभी तक पाकिस्तान की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।








