पंकज जांगिड़. जोधपुर
निकटवर्ती गांव अलतवा में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर संत देवपुरी आश्रम शिव मंदिर में भक्तों द्वारा शिव अनुष्ठान व महादेव का जलाभिषेक किया गया और शिवलिंग को अबीर चन्दन के लेप से सजाया गया। मंदिर सेवक श्यामपुरी ने बताया कि इस दौरान भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें समस्त ग्रामवासियों का सहयोग रहा।








