Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:26 am

Sunday, October 18, 2026, 10:26 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्रमिकेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि उत्सव मनाया

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर रेलवे वर्कशॉप के पास, पुराने रेलवे ओवरब्रिज के नीचे स्थित श्री श्रमिकेश्वर महादेव मंदिर में अभिषेक और भजन संध्या का आयोजन हुआ।

मंदिर सेवक पंडित ध्यानी शंकर व्यास, पंडित वेदप्रकाश व्यास व पंडित आदित्य व्यास द्वारा चार प्रहर आरती एवं दूध, तेल, इत्र, गन्ने का रस व नारियल के पानी द्वारा दिन-रात अभिषेक किया गया। रात्रि भजन संध्या में सोहम भजन मंडली के वरिष्ठ भजन गायक चंद्रसिंहमामा सहित अशोक व्यास, गीता मेवाड़ा, प्रिया व्यास, राकेश राठी व सवाईराम चौधरी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor