करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह ने राज्य सरकार को चेतावनी दी कि या तो ओरण भूमि का संरक्षण करे या सिंहासन छोड़े
कैलाश बिस्सा. जैसलमेर
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह ने कहा कि ओरण भूमि बचाओ आंदोलन रुकने वाला नहीं है। हमने भजनलाल शर्मा सरकार को ओरण भूमि को बर्बाद करने के लिए वोट नहीं दिया था। अगर सरकार कार्रवाई नहीं करेगी तो उसे परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। महिपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को जैसलमेर कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा और कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हमारा अगला पड़ाव जोधपुर होगा। फिर भी अगर सरकार नहीं मानी तो जयपुर में सरकार का घेराव किया जाएगा। महिपाल सिंह ने कहा कि ओरण भूमि नहीं बची तो पशुधन और पशुपालक बर्बाद हो जाएगा। ओरण भूमि नहीं बची तो गौधन को चरने के लिए चारा नहीं मिलेगा और इससे गौधन पर असर पड़ेगा। इसलिए सरकार से हम मांग करते हैं कि ओरण भूमि को बचाया जाए और ओरण भूमि को प्राइवेट कंपनियों को आवंटित करने की बजाय इसका संरक्षण किया जाए। अगर ओरण भूमि का संरक्षण नहीं किया गया तो सरकार को परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा।








