केडी इसरानी. स्वतंत्र पत्रकार. जयपुर
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जयपुर से AI किसान क्रांति शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि जयपुर शौर्य साहस और सौंदर्य का नगर है। गुलाबी नगर की शौर्य गाथाएं आज भी गगन में गूंजती है। ‘किसान की खेती को आगे बढ़ाना है तो खेत और गलियों में जाना पड़ेगा।
चौहान ने राजस्थान के किसानों की भूरी भूरी प्रशंसा की। किसान भगवान तो नहीं लेकिन भगवान से कम भी नहीं है। किसान की सेवा ही भगवान की पूजा है। चौहान ने कहा कि 155261 नंबर पर फोन लगाकर फसलों की जानकारी ली जा सकती है। तकनीक की सबसे बड़ी राहत यह है कि कोई बाबू परेशान नहीं कर पाएगा। फसल में 32 तरह के कीट रोग की जानकारी मिल सकेगी। राजस्थान कृषि क्षेत्र में नए प्रयोग करके देश को भी दिशा दिखाने का काम कर रहा है। इसलिए भारत विस्तार का शुभारंभ राजस्थान से किया गया है।



