Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:55 am

Sunday, August 23, 2026, 5:55 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री विश्वकर्मा मंदिर में हुआ हवन, फागोत्सव 25 फरवरी को

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

फाल्गुन मास की अमावस्या को बाईजी का तालाब स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में मंदिर कमेटी की ओर से हर अमावस्या की भांति हवन एवं मासिक बैठक का आयोजन हुआ।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि आर्य वीरेंद्र भाकरेचा द्वारा वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ हवन किया गया, जिसमें मातृशक्ति सुनिता शर्मा सहित श्री पंचायत के ज्योति स्वरूप धनेरवा एवं मंदिर कमेटी के रामेश्वरलाल हर्षवाल, गोपी किशन जांगिड़, प्रेमप्रकाश जायलवाल, हुकमाराम झिलोया, रामदयाल जादम, मिश्रीलाल कुलरिया, चेतन प्रकाश बरड़वा, गायड़राम नागल व राधेश्याम जांगिड़ ने आहूंतियां प्रदान कर सभी के सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। आरती के पश्चात आयोजित बैठक में 25 फरवरी, बुधवार को मंदिर कमेटी की ओर से फागोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor