Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:41 am

Thursday, July 9, 2026, 2:41 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

दिन भर की खबरें : केडी इसरानी. स्वतंत्र पत्रकार

राजसमंद : एक प्रतिष्ठित मार्बल व्यापारी से करोड़ों की रंगदारी मांगने का मामला आया सामने

करीब दो सप्ताह से विदेशी नंबरों से ऑडियो भरे कॉल से धमकी आई। ऑडियो और कॉल के माध्यम से मांगी गई। रंगदारी
रोहित स्वामी गैंग के नाम से मांगी गई रंगदारी सूचना मिलते ही पुलिस ने मार्बल व्यापारी को उपलब्ध कराई सुरक्षा। सुरक्षा मिलने के बाद भी एक ऑडियो कॉल से फिर दी गई धमकी। राजसमंद पुलिस काल की तकनीकी जांच में जुटी है।

RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले का जयपुर दौरा

आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले 20 फरवरी को शाम को जयपुर पहुंचेंगे। 21 फरवरी को जयपुर में 2 कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत। पहले जयपुर के JKK में आयोजित कला संगम में करेंगे शिरकत, इसके बाद चित्रकूट स्टेडियम वैशाली नगर में हिन्दू सम्मलेन में शामिल होंगे। अगले दिन 22 फरवरी को भरतपुर जाएंगे दत्तात्रेय होसबोले। भरतपुर में प्रमुख जनगोष्ठी में होंगे शामिल। इसके बाद 22 फरवरी को शाम को दिल्ली के लिए होंगे रवाना।

जयनारायण व्यास की 127वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित

जोधपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग सचिन ब्रजेश पुरोहित ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज स्वतंत्रता सेनानी व राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जयनारायण व्यास की 127वी जयंती पर चांदपोल स्थित समाधि स्थल पर, जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष ओमकार वर्मा के नेतृत्व में पुष्पांजलि अर्पित की गई।

प्रदेश सचिव ब्रजेश। पुरोहित ने बताया की स्वर्गीय जयनारायण व्यास महान स्वतंत्रता सेनानी थे। आजादी के आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और गांधीजी के नेतृत्व में मारवाड़ में आजादी के आंदोलन का नेतृत्व किया व सामाजिक, राजनीतिक, कर्मण्यवादी जयनारायण व्यास अपने युग की जीवित गाथा थे। युग का स्पन्दन उनकी आत्मा का स्वर बनकर उनकी कविताओं में, उनके गीतों में, उनके उपन्यास में, उनके नाटकों में, उनकी कहानियों में मुखर हुआ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर यात्रा पर आ सकते हैं

अजमेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर यात्रा पर आ सकते हैं। तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव और डीजीपी अजमेर पहुंचे। कायड़ विश्राम स्थली पर तैयारियों का ले रहे जायजा। कायड़ विश्राम स्थली में होगी पीएम मोदी की सभा। पीएम 23,500 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण। साथ ही रोजगार उत्सव में 21 हजार युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र। कायड़ विश्राम स्थली पर विशाल पांडाल तैयार करवाया जा रहा।

श्री गंगानगर में कनिष्ठ सहायक, जिला परिषद् चूरू को 5,000/ रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार

जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी श्रीगंगानगर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आरोपी सुभाष चन्द्र शर्मा कनिष्ठ सहायक, जिला परिषद् चूरू को सह परिवादी से उसकी ग्राम पंचायत द्वारा वर्ष 2023-24 के मनरेगा के तहत करवाये गये कार्यों के पेण्डिग भुगतान करवाने की एवज में 5000/ रूपये बतौर रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की एसीबी चौकी श्रीगंगानगर को परिवादी की एक शिकायत इस आशय की मिली कि उसकी ग्राम पंचायत द्वारा वर्ष 2023-24 के मनरेगा के तहत करवाये गये कार्यों के पेण्डिग भुगतान करवाने की एवज में 15,000/ रूपये रिश्वत की मांग कर 10,000 / रूपये फोन पे से ऑनलाइन लेने, बाकी शेष 5,000 / रूपये रिश्वत की मांग कर रहा है एवं नहीं देने पर भुगतान नही करवाने की धमकी देकर परेशान कर रहा है।

जिस पर एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस राजेश सिंह के सुपरविज़न में एवं भुवन भूषण यादव उप महानिरीक्षक पुलिस, भ्रनिब्यूरो रेंज बीकानेर के निर्देशन में एसीबी श्रीगंगानगर के पवन कुमार मीणा अति. पुलिस अधीक्षक, भ्रनिब्यूरो, श्रीगंगानगर के नेतृत्व में आज राजेन्द्र कुमार पुलिस निरीक्षक एवं ब्यूरो स्टाफ ने ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपी सुभाष चन्द्र शर्मा कनिष्ठ सहायक, जिला परिषद् चूरू को सह परिवादी से 5000/ रूपये बतौर रिश्वत रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

जयपुर सहित कई जिलों में हुई तेज बारिश, ओले गिरे: हवा में ठंडक, तापमान में गिरावट;  कल 13 जिलों में अलर्ट, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम

जयपुर। जयपुर में बुधवार सुबह चने के आकार के ओले गिरे। वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के कारण राजस्थान के मौसम बदल गया है। नए सिस्टम के असर से जयपुर, अलवर, टोंक सहित कई जिलों में बुधवार सुबह बरसात हुई। जयपुर शहर के आसपास के इलाकों में ओले भी गिरे।

तापमान में गिरावट के साथ हवा में भी ठंडक बढ़ गई है। कल 13 जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मंगलवार को भी कई जिलों में हल्की बारिश हुई। नागौर में ओले भी गिरे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 20 फरवरी से मौसम में फिर बदलाव होगा। अलवर में बुधवार सुबह से रुक-रुककर बरसात हो रही है। बरसात के कारण शहर के आसपास के इलाकों में ठंडक बढ़ गई है। अलवर में बुधवार सुबह से रुक-रुककर बरसात हो रही है। बरसात के कारण शहर के आसपास के इलाकों में ठंडक बढ़ गई है।

जयपुर में बादल गरजे, बिजली चमकी

राजधानी जयपुर में बीते कई दिनों से बढ़े तापमान में मंगलवार रात से गिरावट हुई है। तेज हवा और बिजली चमकने के साथ बुधवार सुबह 4 बजे से रुक-रुककर बरसात हो रही है। शहर के दादी का फाटक, खिरणी फाटक सहित कई एरिया में ओले भी गिरे। अचानक बदले मौसम के कारण सुबह फिर से सर्दी महसूस हुई है। दिन में तेज धूप के कारण बीते कई दिनों से राजधानी का तापमान लगातार बढ़ रहा था। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार बारिश के बाद एक-दो दिन हल्की ठंड का एहसास हो सकता है। टोंक शहर में बुधवार सुबह 4 बजे तेज बरसात का दौर शुरू हुआ। करीब 25 मिनट हुई बारिश के कारण लोगों को सुबह सर्दी महसूस हुई। टोंक शहर में बुधवार सुबह 4 बजे तेज बरसात का दौर शुरू हुआ। करीब 25 मिनट हुई बारिश के कारण लोगों को सुबह सर्दी महसूस हुई।

25 डिग्री से नीचे दिन का तापमान

पिछले 24 घंटे में नागौर, श्रीगंगानगर, पाली, हनुमानगढ़, चूरू जिलों में हल्की बारिश हुई। नागौर में बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओले गिरे। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 5.7 डिग्री गिरकर 24.4 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में आज इस सिस्टम का असर सबसे ज्यादा उत्तर-पूर्वी हिस्सों में रहेगा। 19 फरवरी को तापमान में थोड़ी कमी होगी, लेकिन उसके बाद वापस तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी और आसमान साफ रहेगा।

तेज बारिश के बाद ठंड बढ़ी

कोटा में आज सुबह मौसम ने करवट ली। करीब 20 से 25 मिनट तक कोटा के अलग-अलग इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश का दौर देखने को मिला। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव से सर्दी का असर और बढ़ता हुआ महसूस हुआ।

अलवर में भी बरसात के कारण बदला मौसम

एनसीआर के जिलों में बुधवार सुबह मौसम बदला है। अलवर जिले में सुबह 5 बजे से रुक-रुककर बरसात हो रही है। यहां न्यूनतम तापमान में दो-तीन डिग्री की गिरावट हुई है।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor