Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:41 am

Thursday, July 9, 2026, 2:41 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

नारी शक्ति के सशक्त कदम: मनस्वी क्लब ने मनाया छठा स्थापना दिवस

क्लब की संस्थापिका अध्यक्ष मुक्ता माथुर ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व पचास विशेष योग्यताधारी एवं विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को साथ लेकर क्लब की नींव रखी गई थी। समय के साथ प्रतिवर्ष नए सदस्य जुड़ते गए और आज क्लब एक सशक्त महिला मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

राखी पुरोहित. जोधपुर 

निराली ढाणी में कल शाम मनस्वी क्लब का छठा स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्लब की संस्थापिका अध्यक्ष मुक्ता माथुर ने जानकारी देते हुए बताया कि पांच वर्ष पूर्व पचास विशेष योग्यताधारी एवं विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को साथ लेकर क्लब की नींव रखी गई थी। समय के साथ प्रतिवर्ष नए सदस्य जुड़ते गए और आज क्लब एक सशक्त महिला मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

उन्होंने बताया कि क्लब का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनकी पूर्ण क्षमता हासिल करने में सहायता करना, आत्मनिर्भरता के लिए व्यवसाय, रोजगार, शिक्षा, संस्कृति, बेहतर स्वास्थ्य एवं सामुदायिक जीवन में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रोत्साहित करना तथा उन्हें सक्षम बनाने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई। क्लब की सचिव रंजीता भटनागर ने गत पांच वर्षों में किए गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद उमा माथुर ने वर्षभर का वित्तीय विवरण सदस्यों के समक्ष रखा।

इस अवसर पर सात नए सदस्यों—डॉ अंशु माथुर, प्रोफेसर रंजीता माथुर, डॉ नेहा माथुर, नीलम नेपालिया, निशा, रश्मि एवं ईशा को अध्यक्ष मुक्ता माथुर द्वारा शपथ दिलाई गई तथा बैज और सेश पहनाकर स्वागत किया गया।

उपाध्यक्ष आभा माथुर ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में सभी मनस्वी सदस्यों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। समारोह में क्लब के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में वंदना माथुर ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन पूनम माथुर ने किया।

समारोह उत्साह, सौहार्द और महिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor