Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:00 am

Sunday, October 18, 2026, 9:00 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

रंगारंग खेल दिवस “स्प्रिंगी स्प्रिंटर्स फेस्ट 2026” में झलका उत्साह

शिव वर्मा. जोधपुर 

राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल में मंगलवार को रंगारंग खेल दिवस ” स्प्रिंगी स्प्रिंटर्स फर्स्ट -2026 ” का टीमवर्क , ऊर्जा व उत्सवपूर्वक आयोजन हुआ ।

प्राचार्य श्रीमती नीरा सिंह एवं डीन एकेडमिक (जूनियर ) श्रीमती नीता जौहरी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित हुआ । कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 2 के मधुर सामूहिक गायन से हुई ,इसके बाद कक्षा 3 और 4 के विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास पूर्ण मंच संचालन किया ।रचनात्मक थीम आधारित विभिन्न दौड़ो ने बच्चों की फुर्ती, संतुलन समन्वय और टीम भावना का सुंदर प्रदर्शन किया ।अभिभावकों की रोमांचक दौड़ों ने माहौल मेंउत्साह भर दिया । समारोह का समापन सामूहिक प्रस्तुति और आकर्षक म्यूजिक कैनोपी प्रस्तुति के साथ हुआ जिसमें बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास और लय के साथ गायन, नृत्य और वाद्य यंत्र का वादन किया ।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor