Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:40 am

Sunday, August 23, 2026, 8:40 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

फुलेरा दूज पर्व उल्लास के साथ मनाया

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

रातानाडा, शिव रोड स्थित श्री सिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर में मंदिर पुजारी ललिता जोशी के सानिध्य में फुलेरा दुज पर्व मंदिर और क्षेत्रीय महिला मंडल की ओर से श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

व्यवस्थापक शिवानी व निकिता जोशी ने बताया कि महिलाओं ने भगवान की पूजा अर्चना की, फुलेरा झूले के दर्शन किए और संकीर्तन किया। ललिता जोशी ने बताया कि फुलेरा पर्व प्रेम को समर्पित एक अत्यंत शुभ और पवित्र पर्व है। यह राधा-कृष्ण के मिलन का उत्सव है, जहाँ फूलों से होली खेली जाती है, जो प्रेम और आनंद का प्रतीक है। बसंत पंचमी और होली के बीच आने के कारण,

यह दिन भगवान कृष्ण द्वारा होली के रंगों की तैयारियों की शुरुआत का प्रतीक है। इस दिन भगवान कृष्ण को फूल अर्पित करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। भगवान कृष्ण को सुंदर फूलों और रंगीन कपड़ों से सजाया जाता है। ठाकुर जी को गुलाल और भोग (विशेषकर मक्खन-मिश्री) लगाया जाता है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में सामंजस्य के लिए राधा-कृष्ण के मंत्रों का जाप किया जाता है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor