केडी इसरानी. स्वतंत्र पत्रकार. जोधपुर
शहर की साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्था लेखनी का द्वैमासिक कार्यक्रम धारा इस बार शहर की वरिष्ठ कहानीकार, उपन्यासकार और कवयित्री ऋचा शरद अग्रवाल पर केन्द्रित होगा।
संस्था के अध्यक्ष प्रमोद वैष्णव ने बताया कि स्थानीय डाॅ. मदन सावित्री डागा स्मृति साहित्य भवन में 22 फरवरी को दोपहर 3.30 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में ऋचा शरद अग्रवाल अपनी चुनिंदा रचनाओं का दर्शकों के सम्मुख पाठ करेंगी और साथ में अपनी रचना प्रक्रिया पर भी बात करेंगी। उनके परिचय और उनकी साहित्य यात्रा पर वरिष्ठ कहानीकार हरिप्रकाश राठी प्रकाश डालेंगे।
गौरतलब हैं कि लेखनी की ओर से ये द्वैमासिक कार्यक्रम अत्यन्त रोचकता लिये होता हैं। इससे पूर्व में कवयित्री डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव और उपन्यासकार और मोटीवेशनल स्पीकर अयोध्याप्रसाद गौड़ पर आधारित कार्यक्रमअत्यन्त सफल रहे थे।








