Explore

Search

Friday, August 28, 2026, 3:45 pm

Friday, August 28, 2026, 3:45 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

असहाय व जरूरतमंद लोगों को निशुल्क विधिक सहायता करेेेेेेेें सुनिश्चित : चन्द्रशेखर

रन फॉर लीगल एड मैराथन का हुआ आयोजन

शिव वर्मा. जोधपुर

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार राजस्थान उच्च न्यायालय की प्लेटिनम जुबली के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर के द्वारा “रन फॉर लीगल ऐड” इवेंट के तहत रविवार को पुलिस लाईन, पश्चिम द्वार, रातानाडा, जोधपुर से जिला एवं सेशन न्यायालय (राजस्थान उच्च न्यायालय हेरिटेज भवन), जोधपुर महानगर तक विधिक जागरूकता रैली / मिनी मैराथन का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर के सचिव श्री सुरेन्द्र सिंह सांदू ने बताया है कि मैराथन का शुभारंभ, जिला विधिक सेवा प्रधिकरण, जोधपुर महानगर अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर शर्मा (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। श्री चन्द्रशेखर शर्मा ने बताया कि विधिक जागरूकता रैली/ मिनी मैराथन के आयोजन का मुख्य उद्देश्य असहाय व जरूरतमंद लोगों को निशुल्क विधिक सहायता के माध्यम से न्याय दिलाना तथा आमजन में विधिक सहायता की जानकारी प्रदान करना है। उक्त विधिक जागरूकता रैली / मिनी मैराथन में जोधपुर महानगर न्याय क्षेत्र के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, एनजीओ, तथा पीएलवी आदि द्वारा भाग लिया गया।
मैराथन में प्रथम स्थान अमन विश्नोई (अधिवक्ता), द्वितीय स्थान गोपाल सोलंकी (न्यायिक कर्मचारी) व तृतीय स्थान श्री प्रमोद (सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या -5, जोधपुर महानगर) ने प्राप्त किया तथा महिला प्रतिभागियों में प्रथम स्थान शारदा विश्नोई (अधिवक्ता) तथा द्वितीय स्थान किरण कन्नौजिया (न्यायिक कर्मचारी) ने प्राप्त किया। उक्त विजेता प्रतिभागियों को श्रीमान जिला एवं सेशन न्यायाधीश, जोधपुर महानगर द्वारा मोमेंटो व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।विधिक जागरूकता रैली के समापन के पश्चात् सचिव श्री सांदू द्वारा समस्त प्रतिभागियों, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम तथा एनजीओं (मदर वर्ल्ड फाउंडेशन ट्रस्ट एवं समर्पण मारवाड़ सेवा संस्थान) को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor