Explore

Search

Thursday, April 16, 2026, 8:55 am

Thursday, April 16, 2026, 8:55 am

LATEST NEWS
Lifestyle

विधानसभा में बोले-शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, शिक्षकों के 72 हजार पदों को भरने की प्रक्रिया जारी

केडी इसरानी. स्वतंत्र पत्रकार. जयपुर

विधानसभा में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि शिक्षकों के 72 हजार पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। दिलावर ने कहा- हम स्कूलों में खाली पदों को भर रहे हैं। 2024 में कुल 2202 पदों पर भर्ती निकाली। उनके सभी विषयों पर रिजल्ट जारी हो चुके हैं। 2025 में 3225 पदों की भर्ती निकाली। वरिष्ठ अध्यापक के 2024 में 2129, 2025 में 6500 की भर्ती निकाली। अभी तक 72 हजार पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। कांग्रेस ने पदों को भरा नहीं। इसके कारण लाखों बच्चे शिक्षा से वंचित रह गए। जो बच्चे मेरिट में आ सकते थे, अच्छे डिवीजन से पास हो सकते थे, वे नहीं हुए। कांग्रेस ने उनका भविष्य अंधकारमय बनाया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor