Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 4:40 am

Sunday, August 23, 2026, 4:40 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर में किन्नर समुदाय के बीच विवाद: शिष्याओं पर वसूली के गंभीर आरोप

पायल भुआ ने अपनी ही शिष्यों के खिलाफ बोरानाडा थाने में दर्ज कराई शिकायत, गुंडागर्दी और धमकियों का लगाया आरोप
किन्नर समुदाय में आंतरिक कलह: चौथ वसूली और धमकियों की घटनाओं से बढ़ा तनाव

केडी इसरानी. जोधपुर

किन्नर समुदाय की गादीपति सरोज भुआ की शिष्या पायल भुआ ने अपनी ही शिष्यों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दरअसल, यह मामला जोधपुर के बोरानाडा थाना क्षेत्र का है। पायल भुआ ने अपनी शिष्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि वे बाजार में जजमानों से हजारों लाखों रुपए की चौथ वसूली कर रही हैं। जब जजमान पायल भुआ से इस बारे में पूछते हैं, तो उन्हें बताया जाता है कि पायल भुआ (मर्त) दुनिया में नहीं रही।

पायल भुआ का कहना है कि जब किन्नर किसी के घर जाते हैं, तो वे बधाइयां और दुआएं देकर आते हैं। इसके बदले जजमान अपनी मर्जी से जो भी रकम देते हैं, उसे स्वीकार किया जाता है। लेकिन अब उनकी कुछ शिष्याएं बाजार में चौथ वसूली करती नजर आ रही हैं और गुंडागर्दी भी कर रही हैं।

पायल भुआ ने यह भी बताया कि उन्हें फोन पर धमकी दी जा रही है कि यदि उनकी अन्य शिक्षाएं मार्केट में किसी के घर या दुकान पर बधाइयां मांगने गईं, तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। धमकी देने वालों ने कहा कि वे उनके सिर मुंडवा देंगे और हाथ-पांव तोड़ देंगे।

पायल भुआ का मानना है कि ये कुछ शिष्याएं ऐसी हैं जिन्होंने अपना लिंग ट्रांसफार्म करवा कर जबरदस्ती किन्नर बने हैं। यह मामला न केवल किन्नर समुदाय के लिए बल्कि समाज के लिए भी एक गंभीर सवाल खड़ा करता है। क्या इस तरह की घटनाएं हमारे समाज में किन्नर समुदाय की स्थिति को और भी जटिल बना देंगी ?

इस मामले पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और संबंधित पक्षों से बयान लिए जा रहे हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor