Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:03 am

Thursday, July 9, 2026, 2:03 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

झालामंड क्षेत्र में बही विकास की गंगा : विधायक अतुल भंसाली

शिव वर्मा. जोधपुर 

जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम क्षेत्र वार्ड संख्या 52 के झालामंड क्षेत्र में पूज्य महंत गुरुदेव भुवनेश पुरी जी महाराज (निरंजनी अखाड़ा नागा बर्फानी ) के आशीर्वाद एवं कर कमलो से मुख्य अतिथि जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली एवं अध्यक्षता भाजपा शहर जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, रितेश अग्रवाल के आतिथ्य एवं नेतृत्व में 10 करोड़ से अधिक राशि की लागत में विकास कार्यों को प्रारंभ किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली ने कहा कि जोधपुर शहर के विकास में कोई कमी नहीं रहेगी। समूचे विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम क्षेत्र झालामंड में विकास की गंगा बहाई जाएगी। झालामंड के सभी क्षेत्रों में सीसी एवं डामर सड़के बनाई जाएगी। इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस अवसर पर शहर विधायक भंसाली ने आमजन के साथ जनसुनवाई भी की एवं तुरंत तत्काल प्रभाव से उनकी समस्याओं को समाधान भी किया । कार्यक्रम में आज शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के पूर्व निदेशक अशोक झालामंड ने संचालन किया।

आज जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम वार्ड संख्या 52 में जोधपुर शहर के लोकप्रिय विधायक अतुल भंसाली द्वारा 10 करोड़ से अधिक लागत से विकास कार्य को प्रारंभ किया गया। भंसाली ने बताया कि झालामंड चौराहा का निर्माण श्री श्रीयादे माता की मूर्ति के साथ मिट्टी की मटकी बनाते हुए स्टैचू के रूप में भव्य बनाया जाएगा एवं झालामंड चौराहा का नामकरण भक्त शिरोमणि श्री श्रीयादे माता के नाम किया जाएगा। विधायक भंसाली ने संबोधित करते हुए कहा कि झालामंड क्षेत्र में दो पीने की पानी की बड़ी टंकिया स्थापित होगी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे मिशन अमृत भारत के तहत समुचित क्षेत्र में पीने के पानी की लाइन घर के अंतिम छोर तक बिछाई जाएगी। जिसका लाभ जनशक्ति को मिलेगा ! एवं झालामंड क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण को लेकर एक करोड़ से अधिक लागत की महिला लाइब्रेरी का निर्माण, सत्संग भवन,, सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। साथ ही समूचे झालामंड में 10 से अधिक बोरवेल स्थापित किए जाएंगे !

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर की जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल,, जोधपुर के पूर्व महापौर घनश्याम ओझा,, शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के पूर्व निदेशक अशोक झालामंड,,क्षेत्रीय शक्ति केंद्र विभाग प्रमुख अशोक कुमार तिरंगा,,सुरेश कुमार नागोरी,, पुखराज बनाबढ़िया,, पृथ्वीराज नगर विकास समिति के अध्यक्ष एवं मरुधरा पत्रकार संस्थान के अध्यक्ष डॉ महेंद्र भंसाली पत्रकार एवं वरिष्ठ पत्रकार राजा भंसाली,, प्रेस फोटोग्राफर ओमप्रकाश प्रजापत,, सुमेरसिंह चौहान,, बद्रीलाल प्रजापत ,, खेताराम प्रजापत लव कुश ,,ठेकेदार भियाराम प्रजापत, नरसिंह मोरवाल,, रतन नागोरी, चेनाराम प्रजापत,,मनोहर साउथ,, मास्टर पन्नालाल प्रजापत,, ओमप्रकाश भादू,, ढलाराम प्रजापत,, पार्षद रेवतसिंह,, मंडल अध्यक्ष अमित प्रजापत,,राकेश बागरेचा,, दीपक व्यास,, मनीष पुरोहित ,,संपत लाल बना बढ़िया ,,पुखराज प्रजापत सहित कई उपस्थित थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor