फाग उत्सव : गुलाल लगाई, डांस किया, फूलों की बौछार, हाऊजी खेले और खूब एन्जॉय किया
राखी पुरोहित. जोधपुर
होटल पवित्रास। होली के स्वागत में फागोत्सव की मस्ती में 52 महिलाओं ने शिरकत की। अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन महिला इकाई और जायंट्स ग्रुप ऑफ संस्कृति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन किया गया। फेडरेशन की महिला इकाई की अध्यक्षा अनीता मेहता ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया। नन्हीं बालिका हैतांशी गुप्ता एवं रक्षित बाफना द्वारा गणेश वंदना पर नृत्य किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वैश्य महिला फेडरेशन की वरिष्ठ पदाधिकारी श्रीमती अरुण राठी एवं जायंट्स ग्रुप की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कुसुम जैन एवं प्रदेश महामंत्री अंतराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन जोधपुर इकाई की श्रीमती सुचिता कानूगो एवं कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती निर्मला गुप्ता को दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया।
फाग गीतों पर धमाकेदार डांस की प्रस्तुति
तत्पश्चात सभी सदस्यों ने फाग गीतों पर जोरदार धमाकेदार डांस की प्रस्तुति की एवं सामूहिक डांस किया। सभी ने एक दूसरे पर गुलाल लगाते हुए फूलों की बौछार की। फूलों की होली खेलने के पश्चात सभी सदस्यों ने हाऊजी रामा शाह ने खेलाई एवं अनिता मेहता की तरफ से 25 पुरस्कार दिए गए एवं उसके बाद होली संबंधी क्वेश्चनरी राउंड कंचन सराफ द्वारा पूछा गया गया, जिसमें सभी को अनिता मेहता की तरफ से पुरस्कृत किया गया । तत्पश्चात गीत और नृत्य की प्रतियोगिता रखी गई जिसके निर्णायकगण श्रीमती अरुण राठी, श्रीमती चंद्र सुराणा एवं श्रीमती सुचिता कानूनगो थी । सभी सदस्यों को मेहरानगढ़ की अध्यक्षा साधना मणोत द्वारा इनाम दिया गया। डांस ग्रुप में मीनाक्षी, नलिनी बंसल तथा आशा सिंघवी, तरुणा एवं गीत में शकुंतला, रंजना, अंजू गांधी, कांता गुलेच्छा, निर्मला गुप्ता इत्यादि को पुरस्कृत किया गया। महिला मीडिया प्रभारी राखी पुरोहित को दुपट्टा ओढ़ा कर तथा जज चंद्र सुराणा और दुपट्टाा पहन कर अनिता मेहता ने सम्मानित किया । सहयोगी संस्था जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल जागृति की अध्यक्षा रक्षित बाफना, संस्कृति ग्रुप की अध्यक्षा रामाशाह, मीनल गुप्ता, फेडरेशन की सचिव संतोष जैसलमेरिया, कोषाध्यक्ष नलिनी बंसल, सह सचिव रंजना गांधी सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित हुआ एवं अपना पूर्ण सहयोग दिया। जायंट्स ग्रुप ऑफ संस्कृति की अध्यक्षा रामशाह द्वारा कार्यक्रम आयोजक अध्यक्षा वैश्य फेडरेशन की अध्यक्षा अनिता मेहता को दुपट्टा ओढ़ा कर स्वागत किया। फूलों की होली के पश्चात कार्यक्रम समाप्ति पर खाने का लुफ्त सभी ने उठाया तथा सभी अतिथियों ने होली की शुभकामनाएं दी और अंतराष्ट्रीय वैश्य संगठन महिला इकाई को भव्य फाग महोत्सव आयोजन पर शुभकामना दी।












