Explore

Search

Thursday, February 26, 2026, 3:24 am

Thursday, February 26, 2026, 3:24 am

LATEST NEWS
Lifestyle

बाबोसा भगवान मंदिर की मूर्ति का लोकार्पण भक्तिमय वातावरण में हुआ संपन्न

राखी पुरोहित. जोधपुर 

श्रद्धेय मंजू बाईसा द्वारा बाबोसा भगवान मंदिर की मूर्ति लोकार्पण धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे। बाबोसा भगवान के प्रति लोगों की आस्था अटूट है। कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत था।

कार्यक्रम के दौरान मंच संचालक द्वारा बाबोसा भगवान की महिमा का जो भावपूर्ण वर्णन किया गया, वह अत्यंत अद्वितीय और हृदयस्पर्शी था। उनकी वाणी ने उपस्थित सभी भक्तों के मन को श्रद्धा से भर दिया। मंदिर की सजावट अत्यंत आकर्षक और मनमोहक थी। मंजू बाईसा के स्वागत का आयोजन भी विशेष और गरिमामय रहा। कार्यक्रम का प्रत्येक क्षण यादगार और विशेष रहा।

इस शुभ अवसर पर राजेश भाईजी का मंदिर निर्माण से लेकर मूर्ति लोकार्पण तक जो समर्पित, निस्वार्थ और हृदय से सहयोग रहा, उसके लिए उनका आभार जताया गया। उनके अथक प्रयास और सहयोग के बिना यह भव्य आयोजन संभव नहीं हो पाता। समस्त आयोजन भक्तिभाव, श्रद्धा और सामूहिक सहयोग का अद्भुत उदाहरण रहा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor