Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 4:12 am

Thursday, July 9, 2026, 4:12 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

सैन समाज की बेटी को न्याय दिलाने के लिए सांकेतिक धरना, कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

शिव वर्मा. जोधपुर 

बीकानेर जिले के बज्जू तहसील गांव रणजीतपुरा की सैन समाज की एक बेटी का रैप कर उसकी हत्या करने पर जोधपुर में सैन समाज ने सांकेतिक धरना दिया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। दोषी के खिलाफ कठोर कार्यवाही एवं फांसी की सजा दिलाने एवं उनके परिवारजनों को सम्पूर्ण न्याय दिलाने के लिए सैन युवा संगठन जोधपुर के नेतृत्व में समस्त सैन समाज जोधपुर के वरिष्ठजनों, समाज के सभी संगठनों के सदस्यों एवं सैन युवा संगठन जोधपुर के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा जोधपुर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर सरकार को कड़े रुख के साथ न्याय की मांग की गई।

इस अवसर पर समस्त सैन समाज के सम्मानित वरिष्ठजनों, युवा शक्ति, मातृशक्ति एवं 36 कौम के सम्मानित सदस्यो ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख कर तथा मीडिया के साथियों द्वारा अपना अमूल्य समय निकाल कर अपना सहयोग प्रदान करके अपनी एकता का परिचय दिया। इसके लिए सैन युवा संगठन, जोधपुर की समस्त कार्यकारिणी एवं सभी सदस्यो की तरफ से सभी का हार्दिक धन्यवाद, आभार एवं अभिनन्दन दिया गया। विष्णुदत्त गहलोत अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी सैन युवा संगठन जोधपुर ने सांकेतिक धरने को सफल बनाया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor